द्रविड़ मुनेत्र कषगम अध्यक्ष और तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन ने शनिवार को पार्टी की एक अहम बैठक की. यह बैठक सुबह 11 बजे चेन्नई स्थित DMK मुख्यालय ‘अन्ना अरिवलयम’ में हुई. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। इस दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने, विशेष गहन पुनरीक्षण को पूरी तरह रद्द करने और इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन की जगह बैलेट पेपर से मतदान कराने की मांग की है. बैठक में चुनावी अनियमितताओं को दूर करने के लिए राष्ट्रपति को याचिका सौंपने का भी फैसला लिया गया. इस बैठक में एक ऐसा भी प्रस्ताव पास किया गया जिसमें कांग्रेस और विजय के नेतृत्व वाली TVK के दोहरे मापदंडों की निंदा की गई.

जानकारी के मुताबिक DMK सांसदों की बैठक में चार प्रस्ताव पारित हुए. बैठक में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को तत्काल हटाने की मांग की गई साथ ही उनके आचरण की जांच का आह्वान किया. कुमार पर आरोप लगाया गया कि उन्होंने अन्य दो चुनाव आयुक्तों की आपत्तियों को नजरअंदाज करते हुए विशेष गहन संशोधन के तहत मतदाताओं के नाम हटाने की प्रक्रिया की.

ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने की मांग

DMK अध्यक्ष एमके स्टालिन की अध्यक्षता में हुई बैठक में पारित एक प्रस्ताव में कहा गया कि ज्ञानेश कुमार को पद से हटाया जाना चाहिए और उचित जांच की जानी चाहिए. बैठक में पार्टी ने मतदाता सूचियों के विशेष गहन संशोधन को पूरी तरह से वापस लेने और बैलेट पेपर से मतदान बहाल करने की भी मांग की.

अपने पहले प्रस्ताव में DMK के ने आरोप लगाया कि एसआईआर के कारण वैध मतदाताओं को मतदाता सूचियों से व्यवस्थित रूप से बाहर कर दिया गया है, विशेष रूप से बिहार में, जहां यह संशोधन सबसे पहले लागू किया गया था. पार्टी ने कुमार पर आरोप लगाया कि उन्होंने चुनाव आयोग के अन्य दो सदस्यों के कथित विरोध के बावजूद इस प्रक्रिया को आगे बढ़ाया.

The following resolutions were adopted at the meeting of DMK Members of Parliament, held at 11.00 a.m. today at the Murasoli Maran Meeting Hall in the DMK headquarters, Anna Arivalayam, Chennai, under the leadership of DMK President M.K. Stalin.

Resolution 1: Chief Election Commissioner Gyanesh Kumar Must Be Removed from Office!

Resolution 2: DMK Supports Protests by Student Organisations

Resolution 3: Condemnation of the Congress and TVK for Their Double Standards

Resolution 4: Petition to the President of India Seeking Corrective Measures to Address Electoral Irregularities

“Therefore, this meeting adopts the following demands”

A) Complete cancellation of the SIR
B) Restore ballot paper voting in place of EVMs
C) Submission of a petition to the President of India”

— ANI October 17, 2026

बैठक में चार प्रस्ताव पारित

1. मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने की मांग.

2. छात्र संगठनों के विरोधप्रदर्शनों का समर्थन.

3. कांग्रेस और टीवीके के दोहरे मापदंडों की निंदा.

4. चुनावी अनियमितताओं को दूर करने के लिए सुधारात्मक कदम उठाने की मांग के साथ राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपना

बैठक में प्रमुख मांगें:

SIR की प्रक्रिया पूरी तरह रद्द की जाए.
EVM के स्थान पर बैलेट पेपर से मतदान बहाल किया जाए.
भारत के राष्ट्रपति को इस संबंध में ज्ञापन सौंपा जाएगा.

राष्ट्रपति को याचिका सौंपेगी DMK

बताया जा रहा है कि DMK चुनावी अनियमितताओं को दूर करने के लिए सुधारात्मक कदम उठाने की मांग करते हुए राष्ट्रपति को एक याचिका सौंपेगी. DMK की बैठक में SIR को पूरी तरह से रद्द करने, EVM की जगह फिर से बैलेट पेपर से मतदान की व्यवस्था बहाल करने और राष्ट्रपति को एक याचिका सौंपने को लेकर आम सहमति बनी.

सांसद कनिमोझी ने क्या कहा

बैठक के बाद DMK की सांसद कनिमोझी ने कहा ‘जब CJP के नेताओं को गिरफ्तार किया गया था, तब भी हमने उनका समर्थन किया था. कल चेन्नई में हो रहे विरोधप्रदर्शन में मैं खुद शामिल हुई, ताकि उनसे मिलकर यह कह सकूं कि हमारे नेता और हमारी पार्टी उनके साथ खड़ी है’.