Dhruv Rathee London Protest: भारत में कथित वोट चोरी और मतदाता सूची में अनियमितताओं को लेकर जारी विवाद अब लंदन तक पहुंच गया है।

यूट्यूबर ध्रुव राठी ने ब्रिटेन की राजधानी में विरोध प्रदर्शन का ऐलान किया है।
उन्होंने विदेश में रहने वाले भारतीयों से शनिवार, 17 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे लंदन के पार्लियामेंट स्क्वायर में महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने आयोजित प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की है।
London Protest against Vote chori, come to Gandhi’s statue in parliament square at 12pm! dhruvrathee
अब फौरन में डंका बजने का वक्त आ गया है pic.twitter.com/O51VIxYzoe
— Dhruv Rathee Satire October 17, 2026
‘अब इंटरनेशनल डंका बजाने का वक्त आ गया’
ध्रुव राठी ने सोशल मीडिया पर वीडियो और पोस्ट जारी कर कहा कि भारत में लोकतंत्र और चुनावी प्रक्रिया को लेकर उठ रहे सवालों की जानकारी अंतरराष्ट्रीय समुदाय तक पहुंचनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि अब इन मुद्दों पर वैश्विक स्तर पर आवाज उठाने का समय आ गया है।
I’ve just reached London
It’s time the world sees the reality of vote chor and murderer of democracy.
International danka bajane ka time aa gaya hai
Join the protest tomorrow in front of Mahatma Gandhi’s statue in parliament square at 12pm if you’re here
Jai Hind 🇮🇳
— Dhruv Rathee October 16, 2026
ज्ञानेश कुमार पर लगाए गंभीर आरोप
ध्रुव राठी ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर कथित वोट चोरी को लेकर गंभीर आरोप लगाए।
उन्होंने दिल्ली में विरोध प्रदर्शन करने वाले लोगों को हिरासत में लिए जाने की कार्रवाई की भी आलोचना की।
राठी का आरोप है कि देश में लोकतांत्रिक अधिकारों और शांतिपूर्ण विरोध की स्वतंत्रता प्रभावित हो रही है।
दिल्ली में हिरासत के बाद लंदन पहुंचे राठी
ध्रुव राठी को 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रस्तावित प्रदर्शन से पहले गुरुग्राम में हिरासत में लिया गया था।
बाद में उन्हें रिहा कर दिया गया। अब उन्होंने लंदन पहुंचकर कथित चुनावी अनियमितताओं का मुद्दा अंतरराष्ट्रीय मंच पर उठाने की घोषणा की है।
गांधी प्रतिमा के सामने प्रदर्शन का आह्वान
ध्रुव राठी ने लंदन में मौजूद भारतीय समुदाय से पार्लियामेंट स्क्वायर पहुंचने की अपील की है। उनके मुताबिक, विरोध का उद्देश्य मतदाता अधिकारों और चुनावी पारदर्शिता से जुड़े सवालों को व्यापक स्तर पर सामने लाना है।



