LPG Gas Subsidy Check: प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना की पात्र महिला लाभार्थियों को LPG गैस सिलेंडर की सब्सिडी बैंक अकाउंट में आती है, लेकिन अगर यह राशि आपके खाते में न आए तो परेशान होने की जरुरत नहीं है। इसके लिए आप घर बैठे ही अपनी पेमेंट की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। बस आपको कुछ स्टेप्स फॉलो करने होंगे और आप अपनी अटकी गैस सिलेंडर की सब्सिडी के बारें में पता कर सकते हैं, आइए जानें क्या करें?

ऑनलाइन ऐसे करें Check?

1.सबसे पहले ऑफिशियल MyLPG.in की वेबसाइट पर जाएं।

2. होमपेज पर आपको तीन गैस कंपनियों के आइकन दिखाई देंगे, उस पर क्लिक करें।

3. मेनू में जाकर ‘Give your feedback online’ विकल्प पर क्लिक करें।

4. अब ‘LPG’ कैटेगरी चुनें और उसके बाद ‘Subsidy Related ‘ पर क्लिक करें।

5. इसके बाद ‘Subsidy Not Received’ विकल्प पर क्लिक करें।

6. अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर या 17 अंकों की एलपीजी आईडी दर्ज करें और सबमिट करें।

ऐसा करते ही आप स्टेट्स ट्रैक कर सकते हैं। आपके सामने पिछले लेनदेन की पूरी लिस्ट खुल जाएगी, जिसमें यह जानकारी होगी कि सब्सिडी की राशि किस तारीख को आपके बैंक खाते में भेजी गई है।

सब्सिडी न आने के कारण और समाधान

1. यदि आपका बैंक खाता आपके आधार कार्ड से लिंक नहीं है, तो डीबीटी के जरिए आने वाली सब्सिडी अटक सकती है। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। इसके लिए अपनी बैंक शाखा जाकर आधार सीडिंग करवाएं।

2. गैस कनेक्शन की eKYC अपडेट न होने पर भी सब्सिडी रोकी जा सकती है। अपनी नजदीकी गैस एजेंसी से संपर्क करें।

3. बुकिंग के समय दिए गए बैंक खाते या आईएफएससी कोड में गलती होने पर पेमेंट फेल हो जाता है।

4. यदि ऑनलाइन स्टेटस से समाधान न हो, तो आप टोलफ्री नंबर 18002333555 पर कॉल करके शिकायत दर्ज कर सकते हैं।