प्रीमियम रेट्रो बाइक पसंद करने वालों के लिए Triumph ने भारत में अपनी नई Bonneville T40 की बुकिंग शुरू कर दी है. इस बाइक को खरीदने की प्लानिंग बना रहे लोग कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर सिर्फ 4,999 रुपए देकर बुकिंग कर सकते हैं. इसका लुक पुराने जमाने की क्लासिक मोटरसाइकिल से इंस्पायर है, जबकि इसमें रोजाना की राइड को आसान बनाने के लिए मॉडर्न टेक्नोलॉजी भी दी गई है.

कंपनी ने भारतीय बाजार में Bonneville T40 के साथ इसका डार्क थीम वाला Bonneville T40 Black वेरिएंट और कम कीमत वाला Bonneville T4 भी पेश किया है. दिल्ली में Bonneville T40 की शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 2.80 लाख रुपये है. T40 Black की कीमत भी इतनी ही रखी गई है. वहीं, Bonneville T4 को 2.55 लाख रुपये की शुरुआती एक्सशोरूम कीमत पर खरीदा जा सकेगा.
नवंबर से शुरू होगी Bonneville T40 की डिलीवरी
अगर आप बुक करते हैं, तो इसके लिए ज्यादा लंबा इंतजार नहीं करना होगा. कंपनी के मुताबिक, भारत में इसकी डिलीवरी नवंबर 2026 से शुरू होगी. इसके मुकाबले Bonneville T4 खरीदने वाले ग्राहकों को थोड़ा ज्यादा इंतजार करना पड़ेगा. इस मॉडल की डिलीवरी जनवरी 2027 के दूसरे हफ्ते से शुरू करने की योजना है.
दोनों बाइक्स की बुकिंग कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए की जा सकती है. हालांकि, आपके शहर और डीलरशिप के हिसाब से डिलीवरी की तारीख में बदलाव हो सकता है. इसलिए बुकिंग करते समय अपने नजदीकी डीलर से भी जानकारी लेना बेहतर रहेगा.
349cc इंजन के साथ मिलेगी 6स्पीड गियरबॉक्स की सुविधा
में 349cc का सिंगलसिलेंडर, लिक्विडकूल्ड इंजन दिया गया है. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। कंपनी ने इस इंजन को खास तौर पर Bonneville सीरीज के लिए ट्यून किया है. यह इंजन 29 hp की पावर और 31.2 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. इंजन के साथ 6स्पीड गियरबॉक्स मिलता है, जिससे अलगअलग रफ्तार पर बाइक चलाने में मदद मिलती है.
इसमें राइडबायवायर थ्रॉटल टेक्नोलॉजी भी दी गई है. आसान भाषा में समझें तो यह सिस्टम इलेक्ट्रॉनिक तरीके से इंजन को मिलने वाली पावर को कंट्रोल करने में मदद करता है. इसके अलावा, स्लिपएंडअसिस्ट क्लच भी स्टैंडर्ड मिलता है. इससे क्लच चलाना आसान हो सकता है और गियर बदलते समय राइडर को बेहतर कंट्रोल मिलता है.
ब्रेक और सस्पेंशन में क्या मिलेगा खास?
आरामदायक राइड के लिए Bonneville T40 के फ्रंट में टेलिस्कोपिक फोर्क्स और पीछे ट्विन शॉक एब्जॉर्बर दिए गए हैं. ये खराब सड़कों और छोटे गड्ढों से मिलने वाले झटकों को संभालने में मदद करते हैं.
ब्रेकिंग के लिए बाइक के दोनों पहियों में डिस्क ब्रेक दिए गए हैं, जिनके साथ ABS मिलता है. यह अचानक ब्रेक लगाने की स्थिति में पहियों के लॉक होने का जोखिम कम करने में मदद करता है. बाइक में आगे 18इंच और पीछे 17इंच के स्पोक व्हील्स दिए गए हैं.
कुल मिलाकर, Bonneville T40 क्लासिक लुक के साथ मॉडर्न फीचर्स चाहने वाले ग्राहकों को ध्यान में रखकर लाई गई है. इसकी शुरुआती कीमत 2.80 लाख रुपये है, जबकि कम बजट वाले ग्राहकों के लिए Bonneville T4 भी एक ऑप्शन है.


