
पोछा लगाने के बाद भी चिपचिपा रह जाता है फर्श? ये गलतियां हो सकती हैं वजह, ऐसे करें सही से सफाई
अक्सर लोगों की शिकायत रहती है कि जब भी वह घर की सफाई करते हैं, खासतौर से पोछा तो फर्श अक्सर चिपचिपी रह जाती है, जिस कारण फर्श भी से गंदा हो जाता है. आइए जानते हैं आखिर कैसे आप अपने घर की फर्श को साफ रख सकते हैं?
क्या आपके घर का भी फर्श पोछा लगाने के बाद चिपचिपा हो जाता है, जिस कारण घर कुछ ही मिनटों में दोबारा गंदा लगने लगता है और फर्श पर धूल जमने लगती है? आइए आपको बताते हैं इस स्टोरी में, आप कहां गलती कर रहे हैं, जिस कारण ये समस्या पैदा हो रही है.
चिपचिपे फर्श की सफाई
क्या पोछा लगाने के बाद आपके भी घर की फर्श चिपचिपी रह जाती है, जिस कारण घर जल्दी गंदा हो जाता है? कई लोगों को इस बात की जानकारी नहीं होती है कि उनकी कुछ आम गलतियों के कारण ही ऐसी समस्या हो सकती है.
ज्यादा क्लीनर डालना पड़ सकता है भारी
कई लोगों को लगता है कि ज्यादा फ्लोर क्लीनर डालने से फर्श ज्यादा साफ होगा. लेकिन जरूरत से ज्यादा क्लीनर सतह पर परत छोड़ सकता है, जिससे फर्श चिपचिपा महसूस होता है.
डिशवॉश लिक्विड से पोछा न लगाएं
फर्श साफ करने के लिए डिशवॉश लिक्विड का इस्तेमाल करना भी चिपचिपाहट की वजह बन सकता है. ज्यादा साबुन और झाग फर्श पर परत छोड़ देते हैं, जिससे धूल जल्दी चिपकती है. कई लोग समझते हैं कि डिशवॉश से फर्श अच्छे से साफ हो सकता है.
किचन में तेल गिर जाए तो पहले साफ करें
किचन के फर्श पर तेल या चिकनाई गिरने पर सीधे पोछा लगाने से तेल फैल सकता है. इसलिए बेहतर रहेगा कि आप पहले उस जगह को साफ करें, इसके लिए आप साबुन और गुनगुने पानी का इस्तेमाल कर सकते हैं. इससे साफ करने के बाद ही पोछा लगाएं.
गंदे पानी से पोछा लगाने की गलती न करें
अगर पोछे की बाल्टी का पानी गंदा हो चुका है, तो उसी पानी से सफाई करने पर गंदगी पूरे फर्श पर फैल सकती है. पानी ज्यादा गंदा होते ही उसे बदल देना चाहिए. इतना ही नहीं आप जब-जब पोछे को इस्तेमाल कर लें, उसके बाद उसे साफ से धोकर जरूर से सुखा दें और फिर दूसरी बार साफ पोछा ही इस्तेमाल करें
ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं।


