Featured Image

Vaishali Crime News: वैशाली l बिहार के वैशाली जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. जिसे देखकर हर किसी का कलेजा दहल गया. एक पति ने पत्नी की बड़ी ही बेरहमी से डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी. फिर लाश को पांच साल की बेटी के पास छोड़कर फरार हो गया और बच्ची को लगता रहा माँ सो रही है.

पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट

पूरा मामला जिले के बिदुपुर थाना क्षेत्र के मथुरापुर के वार्ड-6 का है. वारदातर रविवार (5 अक्टूबर) दोपहर की है. मृतका की पहचान आशा देवी (22 साल) के रूप में हुई है. जबकि आरोप सुजीत पासवान है. दहेज़ की लालच में सुजीत पासवान ने अपनी पत्नी आशा देवी की बेरहमी से हत्या कर दी.

क्या है पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक़, राघोपुर के जुरावनपुर थाना क्षेत्र के पहाड़पुर गांव वार्ड 12 की रहने वाली आशा देवी की शादी करीब ढाई साल पहले शादी ढाई साल पहले मथुरापुर निवासी सुजीत पासवान (उम्र 29 साल) से हुई थी. यह दोनों की दूसरी शादी थी. सुजीत की पहली पत्नी की मौत हो चुकी थी और उससे उसके दो बच्चे हैं. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। वहीं आशा की पहली शादी से 5 साल की बेटी अंशिका कुमारी है.

शादी के बाद होता रहता था विवाद

शादी के शुरुआती करीब छह महीने तक सब ठीक रहा. लेकिन कुछ समय बाद से ही उनके बीच विवाद होता रहता था. दोनों बच्चे को लेकर लड़ते रहते थे. ससुराल वाले आशा के साथ विवाद और मारपीट करते थे. ससुराल वाले लगातार बाइक की मांग कर रहे थे. जान से मारने की भी धमकी दी गई थी.

डंडे से पीटकर मार डाला

वारदात वाले दिन भी दोनों के बीच झगड़ा हुआ था. जिसके बाद आरोपी पति ने उसकी डंडे से पीटकर ह्त्या कर दी. अगले दिन सुबह एक ग्रामीण ने फोन कर मायके वालों को आशा की मौत की सूचना दी. जब परिजन पहुंचे तो 5 साल की बेटी लाश के पास बैठी हुई थी. उसने कहा, – पापा ने डंडे से मम्मी को मारा. मां सो रही है.

पुलिस केस दर्ज जांच में जुटी

मामले की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच में जुट गयी. शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया. मायके वालों ने बताया, एक रात पहले करीब 9 बजे आशा ने फोन कर कहा था- “हमें ले चलो, नहीं तो ये लोग जिंदा नहीं छोड़ेंगे. अब उसकी मौत हो गयी. ससुराल वाले भी फरार है. उन्होंने कानूनी कार्रवाई की मांग की है. फिलहाल पुलिस केस दर्ज कर जांच में जुट गयी है.