PAN Card Correction: PAN Card आज के समय में पहचान पत्र के रुप में जरुरी दस्तावेज है। आजकल किसी तरह की प्रतियोगी परीक्षा हो या ऑफिस हो या सिलेंडर बुकिंग जैसे जरुरी काम हो। इनमें अगर आधार कार्ड नहीं है, तो पैन कार्ड की मांग की जाती है। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। ऐसे में अगर आपके PAN Card में नाम, जन्मतिथि या कोई अन्य जानकारी गलत है तो अब आप घर बैठे आसानी से ऑनलाइन अपना पैनकार्ड अपडेट कर सकते हैं।

सिर्फ आधार कार्ड से नहीं मिलेगा पैन कार्ड

PAN कार्ड बनवाने के नियम में बदलाव के बाद से अगर आप पैन बनवाने के लिए जाते हैं तो अब आपको सिर्फ आधार कार्ड ही नहीं बल्कि दूसरे डॉक्यूमेंट भी देने पड़ेंगे। सिर्फ आधार कार्ड के बेसिस पर पैन कार्ड नहीं मिलेगा। एक ऑरिजनल डॉक्यूमेंट देना जरूरी होगा। आइए जानते हैं जरुरी दस्तावेज क्या क्या लगेंगे..

जरुरी दस्तावेज

1. नाम, फोटो या हस्ताक्षर में बदलाव के लिए इनमें से कोई एक दस्तावेज आधार कार्ड, वोटर आईडी कार्ड , ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट
, विवाह प्रमाण पत्र।

2. पते में सुधार के लिए इनमें से कोई एक दस्तावेज आधार कार्ड, पासपोर्ट, बिजली, पानी या टेलीफोन बिल , रेंट एग्रीमेंट या प्रॉपर्टी के कागजात।

3. जन्म की तारीख में सुधार के लिए जन्म प्रमाण पत्र , 10वीं कक्षा की मार्कशीट या स्कूल छोड़ने का प्रमाण पत्र , पासपोर्ट।

घर बैठे कैसे करें PAN Card अपडेट?

ऑनलाइन पैन कार्ड में सुधार करने के लिए आप प्रोटीन ईगवर्नेंस या UTIITSL की आधिकारिक वेबसाइट का उपयोग कर सकते हैं

ऑनलाइन सुधार की पूरी प्रक्रिया

1. पैन कार्ड को अपडेट करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल एनएसडीएल पोर्टल या UTIITSL की वेबसाइट पर जाएं।

2. ‘Application Type’ में ‘Changes or Correction in existing PAN data/Reprint of PAN Card’ का विकल्प चुनें।

3. अपनी सही कैटेगरी चुनें।

4. अपना नाम, जन्म तिथि, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी और मौजूदा पैन नंबर दर्ज करें और सबमिट करें।

5. सबमिट करने पर आपको एक 15 अंकों का टोकन नंबर मिलेगा, इसे सुरक्षित रख लें।

6. ‘Submit digitally through eKYC/eSign’ या ‘Submit scanned images through eSign’ चुनें।

7. अपने आधार कार्ड के अंक दर्ज करें और जिस जानकारी में सुधार करना है उस पर टिक करें।

8. पहचान प्रमाण, पता प्रमाण और जन्मतिथि से जुड़ा दस्तावेज अपलोड करें।

9. डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग या UPI के माध्यम से आवेदन शुल्क का भुगतान करें।

10. आधार OTP सत्यापन: आधार से जुड़े मोबाइल नंबर पर आए OTP के जरिए ईकेवाईसी या ईसाइन पूरा करें।
 
11. प्रक्रिया पूरी होने के बाद आपको 15 अंकों का एक्नॉलेजमेंट नंबर मिलेगा, जिससे आप अपने फॉर्म को ट्रैक कर सकते हैं।