बिहार में आरजेडी की कमान संभालने की चर्चाओं पर रोहिणी आचार्य ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। रोहिणी ने इंडिया टीवी से बातचीत में बताया कि मॉर्निंग वॉक से लेकर डिनर तक मैं पापा के साथ ही रहती हूं।

पटना: बिहार के पूर्व सीएम और आरजेडी नेता लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने INDIA TV से बात की है। उन्होंने कई सवालों के जवाब दिए और बताया कि वह वापस क्यों आई हैं। रोहिणी ने अपनी और पिता के बीच बॉन्डिंग के बारे में भी बात की और बताया कि वह सुबह से लेकर शाम तक पिता के साथ ही रहती हैं।
रोहिणी ने इंडिया टीवी से कहा, “बहुत दिन से प्रोग्राम था, मुझे समय नहीं मिल पा रहा था, पहले दिन से पापा आने के लिए बोल रहे थे। जैसे ही मुझे टाइम मिला फिर मैं यहां आई, पापा की हेल्थ के लिए आई, पापा की देखभाल करने के लिए आई।”
सोशल मीडिया पर राजद की कमान संभालने की चर्चा पर रोहिणी ने क्या कहा?
सोशल मीडिया पर राजद की कमान संभालने की चर्चा पर रोहिणी आचार्य ने कहा, “ऐसी कोई बात नहीं है, मैं पापा के लिए आयी हूं, लोग तो बोलने के लिए कुछ भी बोलते हैं लेकिन मैंने जैसे ट्वीट भी किए, उस पर आज भी कायम हूं।”
रोहिणी आचार्य ने कहा, “बहुत बढ़िया समय पापा के साथ बीत रहा है। 24 घंटा डेडीकेटेड टू पापा। पापा के साथ ही मैं रहती हूं, मॉर्निंग वॉक से लेकर डिनर तक।”
आगे राजनीति में आएंगी?
आगे राजनीति में आएंगी? इस सवाल पर रोहिणी ने कहा, “अभी बहुत लंबी उम्र है मेरी, मां बाप का आशीर्वाद चाहिए, सबसे बड़ी बात तो यही है कि मैं माता-पिता की सेवा करने आई हूं, उनकी सेवा उनकी हेल्थ से ज्यादा मेरी लाइफ में कोई प्राथमिकता नहीं है, जैसा मैंने ट्वीट भी किया, मैं आई हूं, अपने माता-पिता की सेवा करने के लिए। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। आगे चलकर क्या होगा, वह मैं कैसे बता सकती हूं, अभी मैं क्या कर रही हूं, वह मैं बता सकती हूं।”
रोहिणी ने कहा, “सोशल मीडिया पर एक्टिव रहना गलत बात नहीं है। कोई भी इंडियन कहीं रहे, अपने देश के लिए, अपने घर वालों के लिए, हमेशा चिंतित रहेंगे। हम चाहते हैं कि हमारा बिहार विकसित हो। पॉलिटिकल कोई कमेंट नहीं करना चाहती, इन सब के लिए टाइम आएगा, जब हम बात करेंगे, आराम से बात करेंगे। दिल्ली मे चल रहे प्रदर्शन को मेरा हंड्रेड परसेंट सपोर्ट है, मेरी तरफ से उनको हंड्रेड परसेंट सपोर्ट है।”



