: दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट को लेकर हाइजैक की आशंका से हड़कंप मच गया था। करीब 180 यात्रियों को लेकर जा रहे विमान का ट्रांसपोंडर बंद हो गया था और वह ट्रैकिंग ऐप्स पर भी दिखाई नहीं दे रहा था। इसके बाद इजरायल में सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गईं और प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारियों के साथ इमरजेंसी बैठक की।

हालांकि, अब विमान सऊदी अरब में सुरक्षित लैंड कर गया है। बाद की जानकारी के मुताबिक कॉकपिट में दोनों पायलटों के बीच विवाद और हिंसक झड़प के दौरान इमरजेंसी कोड एक्टिव हुआ था। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। शुरुआती हाइजैक की आशंका के बाद इजरायली मीडिया अब इसे हाइजैक नहीं, बल्कि विमान के अंदर हुई घटना बता रहा है। विमान में सवार ज्यादातर यात्री इजरायली नागरिक बताए जा रहे हैं।