समाजवादी पार्टी ने आज एक बैठक में अपने विधायकों के सामने राज्यसभा के लिए अपने दो उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया. पहला नाम प्रोफेसर राम गोपाल यादव का है और दूसरा आलोक रंजन का है, जो पूर्व मुख्य सचिव और अखिलेश यादव के रणनीतिकार रहे हैं. तीसरे उम्मीदवार को उतारने पर भी चर्चा हुई, लेकिन अखिलेश ने कहा, “पहले विधायकों को तो लाइए, उसके बाद देखेंगे.” इस सिलसिले में सलीम शेरवानी के नाम पर भी चर्चा हुई.

दरअसल, उत्तर प्रदेश में राज्यसभा की 10 सीटों के लिए चुनाव होने वाले हैं, जिनमें से आठ सीटें BJP और दो सीटें SP के पास हैं. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। इस बीच, SP की एक और सीट हासिल करने की कोशिश ने मुकाबले को रोमांचक बना दिया है. चुनाव के बारे में कहा गया है कि पार्टी के सभी सदस्यों से बातचीत हो चुकी है और जनता को एक बड़ा सरप्राइज मिलने वाला है.

समाजवादी पार्टी के विधायकों की बैठक में राज्यसभा सदस्य प्रोफेसर रामगोपाल यादव को दोबारा राज्यसभा भेजने पर सहमति बनी. इसके अलावा, पार्टी ने पूर्व IAS अधिकारी आलोक रंजन पर भी सहमति जताई है. इस बीच एक बार फिर सलीम शेरवानी के नाम पर भी चर्चा हुई है. लेकिन सहमति नहीं बन पाई. जबकि सलीम शेरवानी के साथ आलोक रंजन भी पिछले चुनाव में हार चुके हैं.

खबर अपडेट की जा रही है.