Featured Image

Gurugram News: गुरुग्राम से एक झकझोर कर रख देने वाला मामला सामने आ रहा है. दरअसल, पुलिस ने बताया कि गुरुग्राम के सोहना इलाके में एक ऊंची रिहायशी बिल्डिंग की तीसरी मंज़िल से गिरने से एक महिला की मौत हो गई. यह घटना सोहना-डोहला रोड पर MVN सोसाइटी के टावर 8 की है. मरने वाली महिला की पहचान दीपा के तौर पर हुई है, जो सोसाइटी के पूर्व जॉइंट सेक्रेटरी जतिन की पत्नी थी.

नशे में पत्नी संग करता था मारपीट

साथ ही आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पुलिस ने दीपा की बॉडी बरामद की और उसे पोस्टमॉर्टम के लिए सोहना सिविल हॉस्पिटल भेज दिया. दीपा के परिवार ने आरोप लगाया कि उसे अपने पति से लंबे समय से घरेलू हिंसा और मेंटल हैरेसमेंट का सामना करना पड़ रहा था. उसके परिवार के मुताबिक, जतिन अक्सर नशे में घर आता था और कथित तौर पर उसके साथ मारपीट करता था.

जांच में जुटी पुलिस

परिवार ने ये भी आरोप लगाया कि बार-बार होने वाले झगड़ों और लगातार हैरेसमेंट की वजह से दीपा बहुत ज़्यादा मेंटल परेशान थी. दीपा के पिता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने उसके पति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। केस की सही धाराएं तुरंत उपलब्ध नहीं थीं. पुलिस दीपा की मौत के हालात की जांच कर रही है. जांच और पोस्ट-मॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी. दीपा के परिवार के आरोपों की अभी पुष्टि नहीं हुई है और मामले की जांच अभी भी चल रही है.