Featured Image

Haryana Crime News: हरियाणा के गुरुग्राम से हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां धर्म कॉलोनी इलाके में एक बस ड्राइवर ने अपनी लिव-इन पार्टनर की पीट-पीटकर हत्या कर दी. पुलिस ने आरोपी आकाश को वारदात के कुछ ही घंटों बाद गिरफ्तार कर लिया. आरोपी मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बरेली का रहने वाला है.

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, आरोपी और महिला साल 2020 से लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे थे. मंगलवार को दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ. आरोप है कि आकाश ने महिला पर डंडे, पाइप और बेलन से हमला कर दिया. गंभीर चोटों के कारण महिला की मौके पर ही मौत हो गई.

खून से लथपथ हालत में मिली महिला की लाश

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस टीम धर्म कॉलोनी स्थित किराये के मकान में पहुंची. वहां महिला खून से लथपथ हालत में मिली. पुलिस ने उसे एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आकाश शाम को घर लौटा था. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। आरोप है कि उसने महिला को एक दोस्त के साथ देख लिया, जिसके बाद दोनों के बीच विवाद हुआ. आकाश ने कथित तौर पर डंडे से महिला की पिटाई शुरू कर दी.

शोर सुनकर मकान मालिक भी मौके पर पहुंचा

इस दौरान महिला के साथ मौजूद व्यक्ति वहां से भाग गया. शोर सुनकर मकान मालिक भी मौके पर पहुंचा और उसने आरोपी को महिला के साथ मारपीट करते देखा. घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था.

पुलिस ने शिकायत के आधार पर पालम विहार थाने में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है.