Featured Image

बिहार से एक और शर्मसार करने वाली तस्वीर सामने आई है। जमुई के बाद अब समस्तीपुर में एक लड़की के साथ अभद्रता हुई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। समस्तीपुर के कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के जगतसिंह से जुड़े इस वीडियो में कुछ युवक लड़की के साथ अभद्र व्यवहार करते नजर आ रहे हैं। वीडियो सामने आते ही पुलिस हरकत में आई और जांच शुरू कर दी।

वायरल वीडियो के आधार पर 4 गिरफ्तार

पुलिस टीम ने वायरल वीडियो के आधार पर कार्रवाई करते हुए चार युवकों को गिरफ्तार किया है। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। सभी से पूछताछ की जा रही है। कर्पूरीग्राम थाना की प्रभारी थानाध्यक्ष नीतू कुमारी ने बताया कि जगतसिंहपुर बांध इलाके में दिनदहाड़े कुछ लोगों के एक समूह द्वारा एक लड़की को परेशान करने का वीडियो वायरल होने के बाद चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है और FIR दर्ज की गई है।

Image Source : X/@BIHAR_POLICEमामले में चार आरोपी गिरफ्तार

जांच के बाद सामने आएगी पूरी सच्चाई

अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि वीडियो कब का है और उसमें दिखाई दे रही घटना की वास्तविक परिस्थितियां क्या थीं। वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर घटना को लेकर कई तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। हालांकि, वीडियो की तारीख, घटना की पूरी पृष्ठभूमि और उससे जुड़े अन्य तथ्यों की पुष्टि पुलिस की जांच के बाद ही हो सकेगी। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

जमुई मामले में एनकाउंटर के बाद मुख्य आरोपी गिफ्तार

इससे पहले, बिहार के जमुई से ऐसा ही मामला सामने आया था, जहां नाबालिग लड़के और लड़की के साथ कुछ लोगों ने सड़क पर सरेआम बदसलूकी की, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में देखा गया कि छात्रा के साथ यौन उत्पीड़न किया जा रहा है। छात्रा बैड टच की शिकार हो रही है। वहीं, छात्र युवकों के समूह से छात्रा को बचाने की कोशिश कर रहा है। यह घटना 19 सितंबर की बताई गई। मामले में पुलिस ने 7 लोगों के खिलाफ POCSO एक्ट के तहत केस दर्ज किया। इनमें पुलिस ने मुख्य आरोपी नंदन यादव और हरेराम यादव को एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार किया।
इसके अलावा तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।