Bank Strike 2026:  देशभर में प्रस्तावित बैंक हड़ताल को देखते हुए वित्त मंत्रालय ने ग्राहकों की सुविधा के लिए बड़ा कदम उठाया है।

भारत सरकार ने जानकारी दी है कि 27 सितंबर 2026, रविवार को सभी सरकारी बैंक और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक सामान्य दिनों की तरह खुले रहेंगे। इस दौरान बैंकिंग सेवाएं नियमित रूप से संचालित की जाएंगी।

बैंक कर्मचारी संगठनों के यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस ने 28 से 30 सितंबर तक तीन दिवसीय देशव्यापी हड़ताल का ऐलान किया है।

इससे पहले 26 और 27 सितंबर को सप्ताहांत की छुट्टी होने के कारण बैंकिंग सेवाएं लगातार कई दिनों तक प्रभावित होने की आशंका थी।

आरबीआई ने सभी लेनदेन पर मंजूरी जारी की

ग्राहकों को परेशानी से बचाने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक ने 27 सितंबर को बैंक शाखाओं, कार्यालयों, ATM से जुड़ी सेवाओं और करेंसी चेस्ट को चालू रखने की अनुमति दी है।

सरकार का कहना है कि आम लोगों की बैंकिंग जरूरतों को ध्यान में रखते हुए जरूरी व्यवस्थाएं की जा रही हैं।

बैंक यूनियनों से हड़ताल वापस लेने की अपील की

वित्त मंत्रालय ने बैंक यूनियनों से प्रस्तावित हड़ताल वापस लेने की अपील भी की है। वहीं, कई प्रमुख बैंकों ने अपने ग्राहकों को सलाह दी है कि वे हड़ताल की संभावित तारीखों को देखते हुए जरूरी बैंकिंग कार्य पहले ही पूरा कर लें।

ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं।