Lucknow News: लखनऊ के वजीरगंज इलाके में एसए अपार्टमेंट को लेकर हड़कंप मच गया है. अपार्टमेंट में करीब 500 लोगों के मौजूद होने की सूचना के बाद एहतियातन इमारत को खाली कराया जा रहा है. बताया जा रहा है कि अपार्टमेंट के गिरने की आशंका के चलते लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला जा रहा है. सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं. राहत और बचाव की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं. पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर मौजूद रहकर स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। फिलहाल अपार्टमेंट को खाली कराने की कार्रवाई जारी है और लोगों में अफरातफरी का माहौल है.

खबर अपडेट की जा रही है.