करवा चौथ का फेस्टिवल भारत के कई राज्यों में सेलिब्रेट किया जाता है. इस दिन कई परंपराएं निभाई जाती हैं. इसी के साथ स्वादिष्ट ट्रेडिशनल व्यंजनों के बिना तो हमारे त्योहार कुछ अधूरे से लगते हैं. सांस्कृतिक विविधता से भरपूर हमारे देश में खानपान में भी जबरदस्त वैरायटी देखने को मिलती है. हर डिश की अपनी खासियत होती है और ये दादीनानी से अगली पीढ़ियों तक चलती रहती हैं. करवा चौथ के दिन भी घरों में सरगी से लेकर पारण तक के लिए कई व्यंजन बनाए जाते हैं.

करवा चौथ का व्रत इस बार 29 अक्टूबर, बृहस्पतिवार को सेलिब्रेट किया जाएगा. इसे लेकर पहले से ही काफी तैयारियां शुरु हो जाती हैं, क्योंकि कपड़ों और श्रृंगार की खरीदारी के साथ ही पूजन सामाग्री से लेकर खाने तक की तैयरियां की जाती हैं. चलिए जान लेते हैं कि इस खास मौके पर कौन से राज्यों में कौन सी डिश बनती है.
मध्य प्रदेश
करवा चौथ पर मध्य प्रदेश में मुख्य रूप से मीठे पुए यानी गुलगुले बनाए जाते हैं. इसके अलावा सुहाल बनाते हैं जो सास अपनी बहू को देती है. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। इसे सरगी में भी खाते हैं और कुछ जगहों पर भोग के लिए भी मट्ठियां बनाई जाती हैं. वहीं व्रत खोलने के लिए भी बिना लहसुन प्याज के व्यंजन बनते हैं, जिसमें कद्दू की सब्जी शामिल होती है. मीठे में कई जगहों पर यहां मोहनभोग भी बनाया जाता है.
उत्तर प्रदेश
करवा चौथ का त्योहार उत्तर प्रदेश में भी खूब हर्षोल्लास के साथ मनाते हैं. इसके अलवा कहींकहीं बिहार में भी करवा चौथ का व्रत किया जाता है. इस दिन यहां पर शाम की पूजा में अर्पित किए जाने वाले पकवानों में बेसन और दही की कढ़ी जरूर बनाई जाती है. इसके अलावा कुछ मीठा भी बनाते हैं, जिसमें सेवई या खीर होती है. कई जगहों पर सरगी में या फिर करवा चौथ से एक दिन पहले रात में दूध और जलेबी खाने की भी परंपरा रहती है.
Pexles/jcookingodyssey
पंजाब और हरियाणा
करवा चौथ पर बनने वाले पारंपरिक पकवानों की बात करें तो पंजाब और हरियाणा में सरगी में सुतरफेनी खाई जाती है. इसे ज्यादातर लोग दूध में भिगोकर खाते हैं. इसके अलावा मठरी, ड्राई फ्रूट्स, नट्स और फ्रूट जैसी चीजें सरगी में खाते हैं. व्रत खोलने के लिए यहां पर उड़द या मूंग दाल बनती है, जिसे मां की दाल के नाम से भी जाना जाता है. इसके अलाव मीठे में पारंपरिक व्यंजन जैसे चूरमा या खीर बनाई जाती है. घर के बने सफेद मक्खन को भी थाली में रखा जाता है.
उत्तराखंड
करवा चौथ पर उत्तराखंड में पिट्ठा या चावल के फर्रे बनाए जाते हैं. चावल के आटे से बनने वाले फर्रे भाप में पकाए जाते हैं या फिर पानी में उबालते हैं. इसके अलावा यहां शुभ अवसरों पर अरसा मिठाई जरूर बनाई जाती है या फिर झंगुरे की खीर तैयार की जाती है.
हिमाचल प्रदेश
करवा चौथ पर हिमाचल प्रदेश में भी ज्यादातर दूध, चीनी, ड्राई फ्रूट्स के साथ बनी फेनी या सेवई बनाई जाती है. शाम को व्रत पारण के लिए यहां के अलगअलग क्षेत्रों में वहां के पारंपरिक सात्वक व्यंजन बनाते हैं. यहां पर खास मौको पर राजमा मद्रा बनाते हैं जो यहां के फूड कल्चर का अहम हिस्सा हैं. इसके अलावा बूंदी या काले चने का खट्टा, मित्था जैसी डिशेज बनाते हैं.
नोट: यहां पर बताए गए पकवान राज्यों में करवा चौथ पर अमूमन बनाए जाते हैं. कुछ जगहों पर हर साल कोई एक पारंपरिक डिश की भी परंपरा होती है, हालांकि जरूरी नहीं कि ये सारे पकवान बनना अनिवार्य हो.



