JSW Motors भारतीय कार बाजार में अपनी नई पहचान बनाने की तैयारी कर रही है. कंपनी 3 दिसंबर 2026 को अपने नए ब्रांड की शुरुआत करने वाली है. इससे पहले JSW की Jaecoo J5 पर आधारित एक नई SUV भारतीय सड़कों पर बिना किसी कवर के टेस्टिंग करते हुए दिखाई दी है. सबसे खास बात यह है कि इस गाड़ी के पीछे साफ तौर पर ‘Hybrid’ बैज नजर आया है. इससे उम्मीद बढ़ गई है कि कंपनी Combat के बाद अपनी दूसरी SUV के तौर पर J5 हाइब्रिड को पेश कर सकती है.

ऐसा है Jaecoo J5 का डिजाइन
टेस्टिंग के दौरान दिखी का डिजाइन ग्लोबल मार्केट में बिकने वाली Jaecoo J5 हाइब्रिड जैसा है. इसके आगे सीधा और ऊंचा फ्रंट लुक, पतली आयताकार LED हेडलाइट्स और क्लैमशेल बोनट दिया गया है. सामने बड़ी ग्रिल मिलती है, जिसमें सिल्वर रंग की खड़ी पट्टियां हैं. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। बंपर पर Cशेप का डिजाइन और फॉग लैंप भी दिखाई देते हैं.
साइड से देखें तो इसके दरवाजों के निचले हिस्से पर लंबी डिजाइन लाइन और ड्यूलटोन अलॉय व्हील दिए गए हैं. पीछे की तरफ पतली LED टेललाइट्स, रूफ स्पॉयलर और Jaecoo की बैजिंग मिलती है. टेस्टिंग मॉडल काले कलर का था और इसके टेलगेट पर J5 के साथ साफ तौर पर HYBRID लिखा हुआ था.
हाइब्रिड वर्जन में मिलेगी 224 hp की पावर
ग्लोबल मॉडल के स्ट्रॉन्ग में 1.5लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन और 1.83 kWh की बैटरी दी गई है. यह बैटरी इलेक्ट्रिक मोटर को पावर देती है. दोनों को मिलाकर यह SUV 224 hp की पावर और 295 Nm का टॉर्क जनरेट करती है.
कंपनी के मुताबिक, यह गाड़ी 7.9 सेकंड में 0 से 100 kmph की रफ्तार पकड़ सकती है. इसका दावा किया गया माइलेज 18.9 kmpl है और एक बार फुल टैंक में यह करीब 1,000 किलोमीटर तक चल सकती है.
ग्लोबल बाजार में इसका सामान्य पेट्रोल वर्जन भी उपलब्ध है. इसमें 156 hp की पावर और 275 Nm टॉर्क देने वाला 1.5लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन मिलता है. बाजार के हिसाब से इसके साथ CVT या 7स्पीड DCT गियरबॉक्स दिया जाता है. यह वर्जन 10.2 सेकंड में 0 से 100 kmph की रफ्तार पकड़ता है.
इलेक्ट्रिक वर्जन में भी मिलेंगे दमदार फीचर्स
Jaecoo J5 का इलेक्ट्रिक मॉडल भी ग्लोबल बाजार में मौजूद है. इसमें 60.9 kWh की बैटरी और आगे लगा इलेक्ट्रिक मोटर मिलता है. यह मोटर 210 hp की पावर और 288 Nm टॉर्क देता है. इसकी 0100 kmph की रफ्तार पकड़ने में 7.3 सेकंड लगते हैं. इसकी दावा की गई NEDC रेंज 461 किलोमीटर है और इसमें 130 kW तक की फास्ट चार्जिंग मिलती है.
भारत में कौनसा मॉडल होगा लॉन्च?
Jaecoo J5 के पेट्रोल और इलेक्ट्रिक दोनों मॉडल पिछले कई महीनों से भारत में टेस्टिंग के दौरान देखे जा रहे हैं. अब नए टेस्टिंग मॉडल पर Hybrid बैज मिलने से हाइब्रिड वर्जन की चर्चा भी तेज हो गई है. हालांकि, JSW Motors भारत में इसका इलेक्ट्रिक मॉडल, पेट्रोल मॉडल या हाइब्रिड वर्जन लॉन्च करेगी, इसकी आधिकारिक जानकारी अभी सामने नहीं आई है.



