Jalandhar Road Accident: पंजाब के जालंधर में शनिवार देर रात एक सड़क हादसे में रैपर हनी सिंह के भतीजे विदित आलोक और पप्पी स्वीट्स हाउस के मालिक के बेटे आरव तलवार की मौत हो गई थी. बीते दिन आरव का अतिंम संस्कार कर दिया गया. वहीं विदित का मंगलवार को मॉडल टाउन श्मशान घाट में अंतिम संस्कार किया जाएगा. विदित पंजाबी म्यूजिक कंपनी ‘स्पीड रिकॉर्ड्स’ के मालिक दिनेश का बेटे थे.

दोनों दोस्तों के साथ किसी अन्य दोस्त की बर्थडे पार्टी में जा रहे थे. तभी रास्ते में नगर निगम की ट्राले से उनकी कार टकरा गई और हदसा हुआ. हादसे की जांच में सामने आया है कि विदित के पास मौजूद आईफोन ने सबसे पहले एक्सीडेंट की सूचना घर पर भेजी थी. दरअसल, विदित ने आईफोन के क्रैश डिटेक्शन फीचर को ऑन कर रखा था. उन्होंने इमरजेंसी अलर्ट के लिए अपनी मां का नंबर फीड किया था.
मां ने अलर्ट मिलने के बाद फोन किया, लेकिन…
रात को जैसे ही विदित का एक्सीडेंट हुआ तो सबसे पहला अलर्ट उनकी मां के मोबाइल पर गया. इसके बाद मां ही रात को सबसे पहले जगी और परिवार को बताया. मां ने अलर्ट मिलने के बाद विदित को कॉल किया, लेकिन फोन लगा नहीं. इसके बाद दोस्त को फोन करने पर पता चला कि एक्सीडेंट हुआ है और विदित को सिविल अस्पताल लेकर जा रहे हैं. जैजी बी ने विदित की मौत पर दुख जताया है.
हादसे को लेकर पुलिस ने क्या कहा?
हनी सिंह ने भी इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर की. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बारादरी पुलिस स्टेशन के SHO साहिल चौधरी ने कहा कि, पुलिस को इस हादसे की सूचना रविवार तड़के करीब 3 बजे मिली. उस समय नगर निगम के सफाई कर्मचारी फ्लाईओवर की सफाई में लगे थे. उन्होंने कचरा इकट्ठा करने के लिए वहां ट्रैक्टरट्रॉली खड़ी कर रखी थी.
कार BMC चौक से BSF चौक की ओर जा रही थी, तभी वह खड़ी ट्रॉली से टकराई. एसएचओ के अनुसार, हादसे से पहले वोक्सवैगन कार में पांच लोग सवार थे. इनमें से विदित ओलाक और आरव तलवार की मौत हो गई. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। जबकि बाकी तीन लोग अपने घर चले गए हैं.
गौरव बस्सी की रिपोर्ट



