देश के वायदा बाजार मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर लगातार चौथे दिन गिरावट देखने को मिल रही है. खास बात तो ये है कि 6 नवंबर यानी धनतेरस के बाद से सोने की कीमत में बड़ी गिरावट देखने को मिल चुकी है. ये आंकड़ा करीब 10 फीसदी तक पहुंच गया है. जानकारों की मानें डॉलर इंडेक्स में तेजी और बॉन्ड यील्ड में जिस तरह से इजाफा देखने को मिल रहा है. आने वाले दिनों में सोने की कीमत में और गिरावट देखने को मिल सकती है. वहीं महंगाई की वजह से दुनिया भर के सेंट्रल ब्याज दरों में इस साल एक और बढ़ोतरी का मन बना चुके हैं. जिसकी वजह से गोल्ड की कीमतों में प्रेशर पड़ता हुआ दिखाई दे सकता है. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। वैसे वायदा बाजार में चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिल रही है. आइए आपको भी बताते हैं कि आखिर वायदा बाजार में सोने और चांदी के दाम कितने दिखाई दे रहे हैं.

सोने की कीमत में लगातार चौथे दिन गिरावट

देश के वायदा बाजार मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोने की कीमत में लगातार चौथे दिन गिरावट देखने को मिल रही है. आंकड़ों को देखें तो कारोबारी सत्र के दौरान सोने के दाम में 1,504 रुपए प्रति दस ग्राम की गिरावट देखने को मिली और दाम 1,28,310 रुपए के साथ दिन के लोअर लेवल पर आ गए. वैसे सोने सुबह 9 बजे गिरावट के साथ 1,28,320 रुपए पर ओपन हुआ था. बुधवार को सोने की कीमत बड़ी गिरावट के साथ 1,29,814 रुपए प्रति दस ग्राम पर बंद हुई थी. वैसे चार दिनों में सोने के दाम में 8,385 रुपए की गिरावट देखने को मिल चुकी है.

धनतेरस के बाद से कितना हुआ सस्ता

वहीं दूसरी ओर धनतेरस के बाद से बात शुरू करें तो सोने की कीमत में करीब 10 फीसदी की गिरावट देखने को मिल चुकी है. 6 नवंबर को जब वायदा बाजार बंद हुआ था, तब सोने के दाम 1,42,167 रुपए प्रति दस ग्राम थे. तब से अब तक सोने की कीमत में 13,857 रुपए प्रति दस ग्राम तक की गिरावट देखने को मिल चुकी है. जबकि नवंबर के पूरे महीने की बात करें तो आंकड़ा, 11,876 रुपए प्रति दस ग्राम तक पहुंच चुका है. जानकारों की मानें तो आने वाले दिनों में सोने की कीमत में और गिरावट देखने को मिल सकती है.

क्या 1 लाख तक जाएगा गोल्ड?

सेबी रजिस्टर्ड कमोडिटी करेंसी के एक्सपर्ट अनुज गुप्ता के अनुसार, अगले महीने फेड रिजर्व की बैठक है. उम्मीद लगाई जा रही है कि अमेरिकी सेंट्रल बैंक ब्याज दरों में 0.25 फीसदी की बढ़ोतरी कर सकता है. उन्होंने ये कहा कि कुछ लोग 50 बेसिस प्वाइंट्स की बढ़ोतरी की उम्मीद लगा रहे हैं. जिसकी वजह से आने वाले दिनों में गोल्ड और सिल्वर की कीमतों में और प्रेशर दिखाई दे सकता है. उन्होंने कहा कि बॉन्ड यील्ड और डॉलर इंडेक्स में तेजी भी सोने और चांदी की कीमतों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है.

चांदी के दाम में इजाफा

अगर बात चांदी की करें तो देश के वायदा बाजार में तेजी देखने को मिल रही है. आंकड़ों को देखें तो कारोबारी सत्र के दौरान चांदी की कीमत में 1,441 रुपए प्रति किलोग्राम की तेजी देखने को मिली. जिसके बाद दाम 1,62,175 रुपए के साथ दिन के हाई पर आ गए हैं. दोपहर 11 बजकर 55 मिनट पर चांदी की कीमत 816 रुपए के साथ 1,61,550 रुपए प्रति किलोग्राम पर दिखाई दी. सुबह जब 9 बजे बाजार खुला तो चांदी के दाम 1,60,325 रुपए पर थे. जो कुछ देर के लिए 1,59,321 रुपए के साथ दिन के लोअर लेवल पर भी आए. बुधवार को बाजार बंद होने के बाद चांदी के दाम 1,60,734 रुपए पर दिखाई दिए थे.