UPS Pensioners Alert: अगर आप भी यूनिफाइड  स्कीम पेंशनर हैं, तो ये खबर आपके लिए है। आपको 30 नवंबर से पहले अपना जीवन प्रमाण पत्र जमा करना होगा। ऐसा नहीं करने पर आपकी पेंशन का भुगतान प्रभावित हो सकता है। हालांकि, अब पेंशनर्स को जीवन प्रमाण पत्र जमा करने के लिए बैंक या पेंशन कार्यालय जाने की जरूरत नहीं होगी। वे घर बैठे अपने स्मार्टफोन से ही यह काम पूरा कर सकते हैं।

दरअसल, पेंशन फंड रेगुलेटरी एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी ने UPS पेंशनर्स के लिए ‘UPS जीवन सेतु डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट’ सुविधा शुरू की है। इसकी मदद से आधार और फेस ऑथेंटिकेशन के जरिए डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र बनाया और जमा किया जा सकता है। आइए जानते हैं इस सुविधा का इस्तेमाल कैसे कर सकते हैं।

क्या है UPS जीवन सेतु डिजिटल Life Certificate सुविधा?

पेंशन पाने वाले लोगों को हर साल यह प्रमाणित करना होता है कि वे जीवित हैं और पेंशन पाने के पात्र हैं। इसके लिए उन्हें अपना जमा करना पड़ता है। पहले इस काम के लिए पेंशनर्स को बैंक या संबंधित कार्यालय जाना पड़ता था। कई बुजुर्गों और शारीरिक रूप से असमर्थ लोगों को इससे परेशानी होती थी।

इसी समस्या को दूर करने के लिए PFRDA ने UPS जीवन सेतु डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट सुविधा शुरू की है। इसके जरिए पेंशनर्स घर बैठे मोबाइल से अपनी पहचान सत्यापित कर जीवन प्रमाण पत्र जमा कर सकते हैं।

बुजुर्ग पेंशनर्स के लिए कैसे है फायदेमंद?

UPS जीवन सेतु सुविधा का सबसे बड़ा फायदा यह है कि पेंशनर्स को जीवन प्रमाण पत्र जमा करने के लिए कहीं जाने की जरूरत नहीं होगी। वे आधार नंबर और फेस ऑथेंटिकेशन की मदद से अपनी पहचान सत्यापित कर सकते हैं।

इससे खासतौर पर बुजुर्ग पेंशनर्स और उन लोगों को राहत मिलेगी, जिन्हें चलनेफिरने या लंबी दूरी तय करने में परेशानी होती है। डिजिटल प्रक्रिया पूरी होने के बाद जीवन प्रमाण पत्र भी ऑनलाइन तैयार हो जाएगा।

मोबाइल से कैसे जमा करें अपना लाइफ सर्टिफिकेट?

अगर आप UPS पेंशनर हैं और घर बैठे डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र जमा करना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको अपने स्मार्टफोन में NPS by Protean eGov मोबाइल ऐप डाउनलोड करना होगा।

 1. सबसे पहले अपने मोबाइल में ऐप खोलें।

2. होम स्क्रीन पर ‘UPS जीवन सेतु डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट’ का विकल्प चुनें।

3. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। अब अपना परमानेंट रिटायरमेंट अकाउंट नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।

4. रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आए OTP के जरिए अपनी जानकारी वेरिफाई करें।

5. इसके बाद आधार का विकल्प चुनकर अपना आधार नंबर दर्ज करें।

6. अब ‘Continue with Aadhaar’ पर क्लिक करें।

7. इसके बाद फेस ऑथेंटिकेशन का विकल्प चुनें और कैमरे की मदद से अपना चेहरा स्कैन करवाएं।

8. पहचान का वेरिफिकेशन सफल होने के बाद ऐप आपका डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट तैयार कर देगा।

9. स्क्रीन पर सर्टिफिकेट सफलतापूर्वक बनने का मैसेज आने के बाद ‘Done’ पर क्लिक करें।

इस तरह आपका डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र तैयार हो जाएगा और उसे जमा करने की प्रक्रिया भी पूरी हो जाएगी।

30 नवंबर से पहले क्यों जरूरी है लाइफ सर्टिफिकेट जमा करना?

UPS पेंशनर्स के लिए हर साल 30 नवंबर तक जीवन प्रमाण पत्र जमा करना जरूरी है। इसका मकसद यह सुनिश्चित करना है कि पेंशन का भुगतान सही लाभार्थी को किया जा रहा है।

अगर पेंशनर तय समयसीमा में अपना जीवन प्रमाण पत्र जमा नहीं करता है, तो उसकी मासिक सुनिश्चित पेंशन के भुगतान में परेशानी आ सकती है। इसलिए पेंशनर्स को आखिरी तारीख का इंतजार करने के बजाय समय रहते यह प्रक्रिया पूरी कर लेनी चाहिए।