Elon Musk on Covid Vaccine: कोविड वैक्सीन के साइड इफेक्ट्स को लेकर एक बार फिर बहस तेज हो गई है। दुनिया के सबसे अमीर कारोबारी एलन मस्क ने इस मुद्दे पर Meta CEO मार्क जकरबर्ग के पुराने बयान से सहमति जताई है। मस्क ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जकरबर्ग के पुराने इंटरव्यू को रिपोस्ट करते हुए ‘Yup’ यानी ‘हां’ लिखा। इस वीडियो में जकरबर्ग ने बताया था कि कोविड महामारी के दौरान अमेरिकी सरकार ने वैक्सीन के संभावित साइड इफेक्ट्स से जुड़ी पोस्ट हटाने के लिए Meta पर दबाव बनाया था।

Yup https://t.co/ymX1VvUjaf

— Elon Musk November 28, 2026

मस्क ने पोस्ट करके क्या कहा?

Sayer Ji नाम के एक यूजर ने मार्क जकरबर्ग के पुराने इंटरव्यू का हवाला देते हुए X पर पोस्ट किया था। इसमें कोविड वैक्सीन के संभावित साइड इफेक्ट्स से जुड़ी जानकारी हटाने के लिए Meta पर दबाव डालने का दावा किया गया था। इसके बाद एलन मस्क ने इस पोस्ट से जुड़े वीडियो को रिपोस्ट किया और ‘Yup’ लिखकर अपनी सहमति जताई।

अमेरिकी सरकार पर लगाया था दबाव बनाने का आरोप

मार्क जकरबर्ग ने अपने पुराने बयान में कहा था कि कोविड वैक्सीनेशन कार्यक्रम के दौरान अमेरिकी प्रशासन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर दबाव बनाया था। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। उनके मुताबिक, वैक्सीन के संभावित साइड इफेक्ट्स का जिक्र करने वाले कंटेंट को भी हटाने के लिए कहा गया था।

जकरबर्ग ने इंटरव्यू में क्या बताया था?

मार्क जकरबर्ग ने साल 2025 में ‘ पॉडकास्ट में कोविड महामारी के दौरान कंटेंट मॉडरेशन को लेकर बात की थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि अमेरिकी प्रशासन ने वैक्सीन के संभावित साइड इफेक्ट्स से जुड़ी पोस्ट हटाने के लिए दबाव बनाया। जकरबर्ग के मुताबिक, Meta ने ऐसे कंटेंट को हटाने से इनकार कर दिया था।

वैक्सीन के नुकसान और फायदे पर कही थी बात

जकरबर्ग ने कहा था कि वैक्सीन के साइड इफेक्ट्स की बात तथ्यात्मक रूप से सही थी। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा था कि इन बातचीत में वह सीधे तौर पर शामिल नहीं थे और बाइडेन प्रशासन के लोगों की भूमिका को लेकर अपनी जानकारी के आधार पर बात रख रहे थे।

मस्क के समर्थन से फिर तेज हुई बहस

अमेरिका में कोविड वैक्सीनेशन को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह के साइड इफेक्ट्स के दावे किए जाते रहे हैं। अब एलन मस्क के जकरबर्ग के पुराने बयान से सहमति जताने के बाद यह मुद्दा फिर चर्चा में आ गया है। जकरबर्ग ने अपने बयान में यह भी कहा था कि कुल मिलाकर वैक्सीन के नुकसान कम और फायदे ज्यादा हैं।