
MP Crime: मध्य प्रदेश से एक ऐसा मामला सामने आ रहा है जिसे जानकर आपके रौंगटे खड़े हो जाएंगे. दरअसल, पुलिस ने 17 दिनों से लापता एक आदमी के शव के अवशेष बरामद किए हैं. जिसके बाद पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है. इस मामले को लेकर पुलिस का कहना है कि, उसके पति को उसके कैरेक्टर पर शक था, जिससे झगड़ा हुआ और फिर उसने डंडे से सिर पर वार करके अपने ही पति को मौत के घाट उतार दिया. चलिए जान लेते हैं कि पूरा मामला क्या है?
बेटे ने खौला मां का काला राज
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह घटना उदयगढ़ थाना इलाके के आदिवासी बहुल इलाके में हुई. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। बताया गया है कि पिता के लापता होने की खबर मिलने पर गुजरात के राजकोट में रहने वाला उसका बेटा गुरुवार को घर लौटा तो उसे अपनी मां की बातों पर शक हुआ. हालांकि उसने शुरू में घटना को छिपाया, लेकिन जब बेटे ने उससे बारीकी से पूछताछ की तो उसने पूरी घटना बता दी. जब घर के पीछे एक कमरे से रेत हटाई गई तो उसमें से आधी जली हुई बॉडी के अवशेष बरामद हुए.
BJP MLA Accident Video: गंगा एक्सप्रेसवे पर बीजेपी विधायक की SUV अनियंत्रित होकर फिसली, 100 मीटर दूर खंभे से टकराई, फिर जो हुआ…
ऐसे लगाई पति की लाश को ठिकाने
जानकारी के मुताबिक मरने वाले शख्स के बेटे की शिकायत के आधार पर पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में आरोपी ने इस बात की जानकारी दी है कि हत्या के बाद उसने बॉडी को जलाने की कोशिश की थी. जब वो पूरी तरह से नहीं जली, तो उसने उसे छिपा दिया. मृतक के पहचान पत्र, फोटो और दूसरे डॉक्यूमेंट भी जला दिए गए. पुलिस ने बरामद बॉडी के बचे हुए हिस्सों की इंदौर के महाराजा यशवंतराव हॉस्पिटल और मेडिकल कॉलेज में एक्सपर्ट्स की टीम से जांच करवाई. स्टेशन हाउस ऑफिसर बृजभूषण हिरवे ने कहा कि जांच में पता चला कि इस घटना में महिला के अलावा कोई और शामिल नहीं था.



