बिहार के सोनपुर में प्रसिद्ध हरिहरक्षेत्र सोनपुर मेले की कृषि प्रदर्शनी में फूड स्टॉल्स भी लगाए गए हैं. इसमें एक स्टॉल पर लोगों को मशरूम से बने कई व्यंजन मिल रहे हैं जिसमें लिट्टीचोखा खूब आकर्षित कर रहा है. इस स्टॉल को मशरूम मैडम से मशहूर किसान मीणा कुशवाहा ने लगाया है. वह कई मेलों में अपने स्टॉल लगाती हैं और पुरस्कृत भी की जा सकती हैं. फिलहाल उनके मशरूम स्टॉल पर मशरूम से बने पकौड़े तक मिल रहे हैं जो लोगों को खूब पसंद आ रहे हैं.

मीणा कुशवाहा ने खुद मशरूम की खेती करने के साथ ही कई महिलाओं को इसके उत्पादन का प्रशिक्षण भी देती रही हैं. उन्होंने मशरूम से होने वाले कई फायदे भी गिनाए हैं. आप भी इस मेले में जाकर मशरूम से बने व्यंजन चख सकते हैं. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। जान लें आपको यहां क्याक्या मिलेगा और क्या प्राइज हैं जाने सारी डिटेल्स.

मशरूम का लिट्टी चोखा

सोनपुर के विश्व प्रसिद्ध हरिहरक्षेत्र सोनपुर मेले के कृषि प्रदर्शनी में एक मशरूम स्टॉल पर लोगों को खाने के लिए मशरूम से बने अनेकों व्यंजन मिल रहे हैं. बिहार के व्यंजन लिट्टी चोखा खाने के लिए भीड़ लगी रहती है. वैशाली जिले के हाजीपुर शहर के लोदीपुर नारायण गली वार्ड 35 निवासी मीणा कुशवाहा द्वारा बनाया हुआ मशरूम से बना लिट्टी चोखा धमाल मचा रहा है तो वहीं मशरूम खीर भी खूब पसंद की जा रही है.

2016 से लगा रहीं स्टॉल

मशरूम मैडम या ‘मशरूम लेडी’ के नाम से मशहूर मीणा कुशवाहा ने बताया कि वो सोनपुर मेला 2016 से आ रही हैं और कृषि प्रदर्शनी में अपना स्टॉल लगाती हैं. मीणा कुशवाहा ने कहा, ” मशरूम खाने से कैंसर से बचाव होता है तो वहीं ये प्रोटीन समेत कई पोषक तत्वों से भरपूर है. हेल्थ लाइन के मुताबिक भी मशरूम में फाइबर, प्रोटीन, विटामिन डी, सेलेनियम, फोलेट. फास्फरोस जैसे न्यूट्रिएंट्स होते हैं.

स्टॉल पर क्याक्या है और प्राइज

उन्होंने बताया कि मशरूम से पकौड़े, खीर, लिट्टी चोखा, बिस्कुट, शुगर फ्री बिस्कुट, और अचार बना रहे है.प्राइज की बात करें तो मशरूम से बने बिस्किट की कीमत 110 रुपये, लिट्टी चोखा और खीर प्रति प्लेट 50 रुपये है. वहीं 01 किलो मशरूम की कीमत 30 रुपए बतायी है. इस तरह से उन्होंने दरें काफी किफायती रखी हैं.

लोगों को देती हैं प्रशिक्षण

मीणा कुशवाहा ने बताया कि उन्होंने हाजीपुर के हरिहरपुर वीके कृषि अनुसंधान केंद्र से प्रशिक्षण लिया है और बिहार के कई जिले में स्टॉल लगा चुकी हैं और उन्हें पुरस्कृत भी की जा चुका है. उन्होंने कहा कि किसानों को मशरूम की खेती करना चाहिए, क्योंकि यह अच्छा आय का साधन है. मीणा कुशवाहा बिना शुल्क के लोगो को मशरूम उत्पादन और मशरूम से तैयार समान का प्रशिक्षण भी दे रही है.