: नेपाल में माउंट एवरेस्ट के पास मंगलवार सुबह एक बड़ा हेलिकॉप्टर हादसा हो गई, जबकि न्यूजीलैंड के नागरिक और भारतीय मूल के 49 वर्षीय शैलेश कृष्ण पटेल घायल हो गए।

लैंडिंग के दौरान आपस में टकराए हेलिकॉप्टर

Nepal में हवा में टकराए 2 हेलिकॉप्टर, भीषण हादसे का Video Viral |

नेपाल के सोलुखुम्बु जिले स्थित फेरीचे हेलिपैड पर मंगलवार सुबह एक बेहद दर्दनाक और भयानक हेलिकॉप्टर हादसा हो गया। लैंडिंग के दौरान फिशटेल एयर और एयर डायनेस्टी के दो हेलिकॉप्टरों के पंखे… pic.twitter.com/Ups91IcewL

— Bansal News Official November 3, 2026

नेपाल पुलिस के मुताबिक, हादसा स्थानीय समयानुसार सुबह करीब 8:11 बजे खुम्बू पासांग ल्हामू ग्रामीण नगरपालिका के वार्ड नंबर4 स्थित फेरीचे हेलिपैड पर हुआ। यहां फिशटेल एयर और एयर डायनेस्टी के हेलिकॉप्टर लैंडिंग की कोशिश कर रहे थे। इसी दौरान दोनों हेलिकॉप्टरों के रोटर ब्लेड आपस में टकरा गए, जिससे यह दुर्घटना हुई। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। हादसे के समय वसंत कुमार और शैलेश कृष्ण पटेल फिशटेल एयर के हेलिकॉप्टर में सवार थे। नेपाल पुलिस ने दोनों यात्रियों की पहचान की पुष्टि की है।

ये भी पढ़ें:

घायल यात्री को इलाज के लिए काठमांडू भेजा

दुर्घटना के बाद घायल शैलेश कृष्ण पटेल को प्राभु हेलिकॉप्टर ( की मदद से एयरलिफ्ट कर ललितपुर स्थित नेपाल मेडिसिटी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

हादसे में दोनों हेलिकॉप्टरों ( के पायलटों को भी मामूली चोटें आई हैं। उन्हें आगे के इलाज के लिए काठमांडू ले जाया गया है। वहीं, मृतक भारतीय पर्यटक वसंत कुमार का शव आगे की कानूनी और अन्य औपचारिकताओं के लिए पुलिस की प्रक्रिया में है।

एवरेस्ट जाने वाले ट्रेकर्स के लिए अहम पड़ाव है फेरीचे

फेरीचे नेपाल के सोलुखुम्बु जिले में स्थित एक प्रमुख स्थान है। यह माउंट एवरेस्ट की चढ़ाई और ट्रेकिंग पर जाने वाले पर्यटकों और पर्वतारोहियों के लिए महत्वपूर्ण पड़ाव माना जाता है। यहां हेलिकॉप्टरों की आवाजाही भी होती है। इसी स्थान पर लैंडिंग के दौरान हुए हादसे ने एक भारतीय पर्यटक की जान ले ली।

ये भी पढ़ें: