: दूध खरीदते समय अब आपको पैकेट पर एक खास लोगो भी नजर आएगा। भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण ने दूध और डेयरी उत्पादों की पैकेजिंग को लेकर नए नियम जारी किए हैं। इसके तहत कंपनियों को अपने उत्पादों के पैकेट पर तय डिजाइन वाला लोगो लगाना अनिवार्य होगा। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। यह नियम 1 जुलाई 2028 से लागू होगा। खास बात यह है कि पैकेट के आकार के हिसाब से लोगो का साइज भी अलगअलग रखना होगा।

दूध के साथ डेयरी उत्पादों पर भी लागू होगा नियम

FSSAI के नए नियमों का दायरा केवल दूध तक सीमित नहीं है। दूध से बने दूसरे उत्पादों और कंपोजिट मिल्क प्रोडक्ट्स की पैकेजिंग पर भी यह लोगो लगाना जरूरी होगा। यानी जिन खाद्य उत्पादों में दूध एक अहम हिस्सा है, उनकी पैकेजिंग पर भी नया निशान दिखाई देगा। प्राधिकरण ने लोगो का डिजाइन भी तय कर दिया है। इसमें नीले रंग का चौकोर बॉक्स होगा, जिसके बीच में सफेद रंग की दूध की बूंद बनी होगी। कंपनियों को इसी निर्धारित डिजाइन का इस्तेमाल करना होगा। अपनी मर्जी से लोगो के डिजाइन में बदलाव नहीं किया जा सकेगा।

पैकेट के साइज के हिसाब से तय होगा लोगो का आकार

FSSAI ने पैकेट के मुख्य डिस्प्ले पैनल के क्षेत्रफल के आधार पर लोगो का न्यूनतम आकार निर्धारित किया है। इसके मुताबिक छोटे और बड़े पैकेट पर लोगो का साइज अलगअलग होगा।

ये भी पढ़ें:

पैकेट के मुख्य डिस्प्ले पैनल का क्षेत्रफल

लोगो का न्यूनतम साइज

100 वर्ग सेमी तक

6 मिमी

100 से 500 वर्ग सेमी तक

8 मिमी

500 से 2500 वर्ग सेमी तक

12 मिमी

2500 वर्ग सेमी से अधिक

16 मिमी

कंपनियां चाहें तो निर्धारित न्यूनतम आकार से बड़ा लोगो लगा सकती हैं, लेकिन इससे छोटा लोगो लगाने की अनुमति नहीं होगी। इसका मकसद यह सुनिश्चित करना है कि पैकेट पर लोगो आसानी से दिखाई दे।

कब से लागू होगा नया नियम?

FSSAI ने इस संबंध में 6 नवंबर 2026 को अधिसूचना जारी की थी, जिसे 9 नवंबर 2026 को भारत के राजपत्र में प्रकाशित किया गया। नए नियम 1 जुलाई 2028 से प्रभावी होंगे। यानी कंपनियों को इस तारीख तक अपनी पैकेजिंग नए मानकों के अनुरूप तैयार करनी होगी।

बता दें कि इस नियम का मसौदा फरवरी 2025 में ही जारी कर दिया गया था। उस समय आम लोगों और संबंधित पक्षों से 60 दिनों के भीतर सुझाव और आपत्तियां मांगी गई थीं। सभी सुझावों पर विचार करने के बाद FSSAI ने अब नियमों में अंतिम संशोधन जारी कर दिया है।

ये भी पढ़ें: