गुजरात के अहमदाबाद में फिर एक बार हिट एंड रन का मामला सामने आया है. यहां नशे में धुत एक रईसजादे ने लापरवाही से फार्च्यूनर चलाते हुए फूटपॉथ पर चल रहे मांबेटे को रौंद डाला. इस घटना में दोनों की मौत हो गई. वहीं दो अन्य लोग जख्मी हो गए. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेते हुए उसकी कार सीज कर दी है. पुलिस ने आरोपी की कार से बीयर की 6 कैन बरामद की है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

अहमदाबाद पुलिस के मुताबिक हादसा अहमदाबाद के निकोल इलाके में देवाश्या स्कूल के पास का है. मृतकों की पहचान 30 साल की पूनमबेन जितेंद्र भाई नागवडिया और उनके 15 साल के बेटे सागर जितेंद्र भाई नागवडिया के रूप में हुई है. दोनों मां बेटे दिवाली से पहले फेरी लगाकर सोफा कवर बेच रहे थे. वहीं आरोपी की पहचान 36 वर्षीय विरल सावजीभाई चौधरी के रूप में हुई है. वह नाना चिलोडा का रहने वाला है. पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट कर लिया है.

नशे में धुत था आरोपी

पुलिस को मिले इनपुट के मुताबिक आरोपी शराब के नशे में धुत था. उसकी गाड़ी से बीयर के 6 सीलपैक कैन भी मिले हैं. इस हादसे में कई अन्य लोग घायल भी हुए हैं. घायलों में कार्तिक भाई वसोया और उनकी पत्नी स्नेहलबेन कार्तिक भाई वसोया के अलावा कुछ अन्य लोग शामिल हैं. ये सभी लोग सड़क के किनारे खुली दुकानों के बाहर दिवाली का सामान खरीदने के लिए खड़े थे.

जांच में जुटी पुलिस

DCP के मुताबिक सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेते हुए उसकी गाड़ी सीज कर दी है. गाड़ी की तलाशी के दौरान इसमें से 6 बंद बीयर की बोतलें मिलीं हैं. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ लापरवाही से गाड़ी चलाने, गैरइरादतन हत्या, नशे में गाड़ी चलाने और गुजरात प्रोहिबिशन एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है. पुलिस हर संभावित एंगल से मामले की जांच कर रही है.