UP News: यूपी में मिर्जापुर जिले के चुनार थाना क्षेत्र के पिरल्लीपुर रेलवे लाइन पर ट्रेन की चपेट में आकर मां व मासूम बेटे की मौत हो गई. मृतक महिला मड़िहान थाना क्षेत्र के भावा गांव की रहने वाली थी. महिला ने पति के अनबन के कारण अनुदेशक की नौकरी छोड़ दी थी. यही नहीं महिला ने पति खिलाफ 24 नवंबर को करमा थाना, सोनभद्र में प्रताड़ित करने का मुकदमा भी दर्ज कराया था. वर्तमान समय मे महिला सोनभद्र के कर्मा थाना क्षेत्र के इलाही गांव में अपने मायके में रह रही थी.

मृतका का विवाह लगभग 12 वर्ष पहले हुआ था. शुक्रवार की रात 11:30 बजे महिला और उसके बच्चे की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो जाने पर पुलिस पहुंची. मृतका के पास मिले मोबाइल से पुलिस ने उसके भाई पीयूष सिंह को फोन किया. भाई ने पहुंचने पर मृतका की पहचान बहन स्मिता सिंह पत्नी इंद्रेश, उम्र लगभग 37 वर्ष और भांजा एक वर्ष निवासी भावा, थाना मड़िहान के रूप में की.

स्मिता सिंह की 2016 में शादी हुई थी

मृतक स्मिता सिंह की 2016 में शादी हुई थी. स्मिता राजकीय कन्या विद्यालय बीजपुर में अनुदेशक के पद पर कार्यरत थी और उसका पति एक प्राइवेट कंपनी में कार्यरत था. मृतका के पिता प्यारेलाल के अनुसार, पति द्वारा अनुदेशक का पद छुड़वाने से पत्नी नाराज थी. पत्नी के पद छोड़ने पर पति भी अपनी नौकरी छोड़कर घर आ गया और खेती करने लगा. साल 2022 में नौकरी छोड़ने के बाद स्मिता भावा में रहने लगी, लेकिन उसका मन नहीं लग रहा था.

नौकरी छूटने के कारण वो पारिवारिक कलह में रहने लगी. इसी कलह के चलते कई बार पंचायत भी हुई थी. पिता प्यारेलाल ने बताया कि 24 नवंबर को वह कर्मा थाने में अपने साथ हो रहे अन्याय के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने गई थी. 27 नवंबर को शाम 7 बजे उसने मां से सीसीए पैसेंजर पड़कर लूसा उतरने की बात कही थी और कहा था कि वो भावा जा रही है, लेकिन लूसा न उतरकर वो चुनार कैसे पहुंच गई. कैसे वह बेटे के साथ कट गई यह पहेली बना हुआ है.

बेटी के सिर से उठा मां का साया

मृतक महिला के असमय चले जाने से उसकी बेटी वान्या के सर से मां का साया उठ गया है. वान्या भावा स्थित एक निजी स्कूल में कक्षा 3 की छात्रा है. सिर से मां का साया उठ जाने के बाद वो पथराई हुई आंखों से अपने परिवार के लोगों को देख रही है. वहीं उसकी दादी और परिवार के लोगों का बुरा हाल है. उन्हें समझ में नहीं आ रहा है कि स्मिता ने ऐसा क्यों किया

इस मामले में चुनार थाना प्रभारी अजय सेठ ने बताया कि ट्रेन के चपेट में आने से महिला उसके बच्चे की मौत हुई है. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। दोनों के शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है.