Flight Ticket New Rules: अगर आप फ्लाइट से सफर करते हैं या करने की सोच रहें हैं, तो आपके लिए जरूरी खबर है। केंद्र सरकार ने फ्लाइट टिकट बुकिंग से जुड़े नियमों में बदलाव किया है। नए नियमों के तहत अब एयरलाइंस को टिकट बुक करते समय यात्रियों को किराए से लेकर टैक्स, फीस और कैंसिलेशन चार्ज तक की पूरी जानकारी देनी पड़ेगी। इससे यात्रियों को टिकट की कुल कीमत में किस किस चीज के पैसे एड हुएं हैं, यह जानना आसान होगा।

दरअसल, केंद्र सरकार ने 31 अक्टूबर को भारतीय वायुयान नियम 2026 जारी किए हैं। ये नए नियम 1 जनवरी 2027 से लागू होंगे। इनके लागू होने के बाद पुराने एयरक्राफ्ट रूल्स, 1937 की जगह नए नियम ले लेंगे।

 

कब से लागू होंगे नए नियम?

केंद्र सरकार की ओर से अधिसूचित भारतीय वायुयान नियम, 2026 को 1 जनवरी 2027 से लागू किया जाएगा। इन नियमों को भारतीय वायुयान विधेयक, 2024 के तहत तैयार किया गया है। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। इस विधेयक ने करीब 90 साल पुराने एयरक्राफ्ट एक्ट, 1934 की जगह ली थी।

नए नियमों का उद्देश्य हवाई यात्रा से जुड़े नियमों को बेहतर बनाना और यात्रियों को टिकट बुकिंग के दौरान अधिक पारदर्शिता देना है। इसके तहत एयरलाइंस को टिकट की कीमत और उससे जुड़े सभी शुल्कों की जानकारी स्पष्ट रूप से देनी होगी।

टिकट बुक करते समय कौनकौन सी मिलेगी जानकारी?

नए नियम लागू होने के बाद एयरलाइंस को टिकट बुकिंग के दौरान किराए का पूरा ब्रेकअप दिखाना होगा। यह जानकारी बुकिंग वेबसाइट पर टिकट खरीदते समय और टिकट जारी होने के बाद, दोनों जगह उपलब्ध करानी होगी।

इसमें यात्रियों को कुल रकम के साथ बेस फेयर यानी मूल किराया, टैक्स, अलगअलग फीस और अन्य शुल्कों की जानकारी दी जाएगी। इससे यात्रियों को पता चल सकेगा कि टिकट की वास्तविक कीमत कितनी है और उसमें कौनकौन से शुल्क शामिल किए गए हैं।

हवाई किराए पर कौन रखेगा नजर?

नए नियमों के तहत एयरलाइंस की ओर से तय किए जाने वाले हवाई किराए पर डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन निगरानी रखेगा। इसके अलावा कुछ परिस्थितियों में नागरिक उड्डयन मंत्रालय हवाई किराए को लेकर हस्तक्षेप कर सकेगा।

यात्रियों को क्या होगा फायदा?

नए नियम लागू होने से फ्लाइट टिकट बुक करने वाले यात्रियों को किराए और अन्य शुल्कों की पूरी जानकारी पहले ही मिल सकेगी। कई बार टिकट की शुरुआती कीमत कम दिखाई देती है, लेकिन टैक्स और दूसरे शुल्क जुड़ने के बाद कुल रकम बढ़ जाती है।

ऐसे में अब यात्रियों के लिए टिकट की कुल कीमत समझना आसान होगा। साथ ही कैंसिलेशन चार्ज और रिफंड की शर्तें पहले से पता होने के कारण टिकट बुक करते समय सही फैसला लेने में भी मदद मिलेगी।