लोकसभा सीटों के परिसीमन में केंद्र सरकार ने सभी राज्यों की मौजूदा सीटें 50% बढ़ाने का फॉर्मूला अपनाया है. इस मॉडल में उत्तर प्रदेश से लेकर तमिलनाडु और गुजरात तक हर राज्य की सीटें डेढ़ गुना करने का प्रस्ताव है. इससे राज्यों के बीच लोकसभा सीटों का मौजूदा अनुपात बना रहेगा. लेकिन सवाल है कि अगर सीटों का बंटवारा आबादी के आधार पर होता, तो किस राज्य को कितनी सीटें मिलतीं?

PRS Legislative Research ने 2011 की जनगणना के आधार पर इसका अनुमान लगाया है. उसके आंकड़े बताते हैं कि आबादी के अनुपात में सीटें बांटने पर कुछ राज्यों को बहुत कम फायदा होता, जबकि कुछ राज्यों की सीटें घट भी सकती थीं. गुजरात इसका बड़ा उदाहरण है. अभी वहां लोकसभा की 26 सीटें हैं. PRS के एक मॉडल में कुल सीटों की संख्या लगभग मौजूदा स्तर पर रखते हुए गुजरात को सिर्फ एक अतिरिक्त सीट मिलने का अनुमान है. इसके उलट, सरकार के 50% बढ़ोतरी वाले फॉर्मूले में गुजरात की सीटें 26 से बढ़कर करीब 39 हो सकती हैं. यानी यहां 13 सीटें बढ़ेंगी.

आबादी के हिसाब से किन राज्यों को कम सीटें मिलतीं?

PRS ने 2011 की जनगणना के आधार पर दो अलगअलग अनुमान दिए थे. पहले में लोकसभा की कुल सीटों की संख्या लगभग मौजूदा स्तर पर रखी गई है. दूसरे में कुल सीटें 50% बढ़ाकर 813 मानी गई हैं. गुजरात को सिर्फ एक सीट मिलने का आंकड़ा पहले मॉडल का है, 813 सीटों वाले मॉडल का नहीं. कुल सीटें लगभग समान रखने वाले मॉडल में इन राज्यों को बहुत कम सीटें बढ़ती दिखती हैं:

राज्य अभी सीटें आबादी के आधार पर अनुमान बदलाव
गुजरात 26 27 +1
हरियाणा 10 11 +1
झारखंड 14 15 +1
महाराष्ट्र 48 50 +2
छत्तीसगढ़ 11 11 कोई बदलाव नहीं
असम 14 14 कोई बदलाव नहीं
गोवा 2 2 कोई बदलाव नहीं
पंजाब 13 12 1
पश्चिम बंगाल 42 41 1
ओडिशा 21 19 2

इस मॉडल में उत्तर प्रदेश की सीटें 80 से 89 और बिहार की 40 से 46 होने का अनुमान है. वहीं, तमिलनाडु की सीटें 39 से घटकर 32 और केरल की 20 से घटकर 15 हो सकती हैं. यानी आबादी के अनुपात में सीटें बांटने पर राज्यों के बीच राजनीतिक प्रतिनिधित्व का गणित बदल जाता.

50% फॉर्मूले में गुजरात समेत इन राज्यों की सीटें ज्यादा बढ़ेंगी

सरकार के 50% बढ़ोतरी वाले फॉर्मूले में हर राज्य की मौजूदा सीटें डेढ़ गुना की जाएंगी. इसके तहत गुजरात की 26 सीटें बढ़कर करीब 39 हो सकती हैं. हरियाणा की 10 से 15, झारखंड की 14 से 21 और महाराष्ट्र की 48 से 72 सीटें हो सकती हैं.

यानी आबादी के आधार पर कुल सीटें लगभग समान रखने वाले मॉडल में गुजरात, हरियाणा और झारखंड को सिर्फ एकएक सीट मिलती, लेकिन सरकार के फॉर्मूले में इनकी सीटें क्रमशः 13, 5 और 7 बढ़ सकती हैं.

हालांकि, यहां एक जरूरी अंतर भी समझना होगा. PRS ने 50% बढ़ोतरी के साथ आबादी के आधार पर भी दिया है. इसमें गुजरात की सीटें 26 से बढ़कर 40 होतीं, यानी 14 सीटों का इजाफा. इसलिए गुजरात को सिर्फ एक सीट मिलने का आंकड़ा तभी सही है, जब कुल सीटों की संख्या लगभग मौजूदा स्तर पर रखी जाए.

क्या 50% फॉर्मूले से BJP को राजनीतिक फायदा होगा?

सरकार के फॉर्मूले का एक बड़ा असर यह है कि राज्यों के बीच लोकसभा सीटों का मौजूदा अनुपात लगभग बना रहेगा. इसका मतलब है कि जिस राज्य के पास अभी कुल सीटों में जितनी हिस्सेदारी है, बढ़ोतरी के बाद भी वह करीबकरीब उतनी ही रहेगी.

इसके उलट, आबादी के अनुपात में सीटें बांटने पर उत्तर प्रदेश, बिहार और राजस्थान जैसे राज्यों की हिस्सेदारी बढ़ सकती थी. वहीं तमिलनाडु और केरल जैसे राज्यों की हिस्सेदारी घटने का अनुमान है. हालांकि, सिर्फ सीटों की संख्या के आधार पर यह कहना सही नहीं होगा कि किसी एक राजनीतिक पार्टी को सीधा फायदा मिलेगा. किसी पार्टी को कितना फायदा होगा, यह राज्यवार राजनीतिक स्थिति और चुनावी नतीजों पर निर्भर करेगा.

ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं।