Child Care Tips: आज के डिजिटल दौर में बड़ो के साथसाथ बच्चों को भी मोबाइल की आदत लग चुकी है। आजकल बच्चा जहां रोया घरवाले मोबाइल पकड़ा देते हैं। अगर बच्चा खाना नहीं खा रहा तब भी उसे मोबाइल में या टीवी में वीडियो या कार्टून चालू करके दे देते हैं, जिससे वो खाना खा लें। वहीं अब कई स्कूल में भी ऑनलाइन क्लास लेने की सुविधा चालू कर दी है। इससे धीरेधीरे बच्चे मोबाइल फोन, टीवी देखने के आदी हो जाते हैं।

फिर वो परीक्षा के दौरान भी पढ़ने के लिए किताब की जगह टॉपिक को ऑनलाइन समझने की कोशिश करते हैं। इससे उनकी किताब पढ़ने की आदत बिल्कुल ही छूट जाती है। अगर आप चाहें तो बच्चा मोबाइल छोड़ किताबों को अपना दोस्त बना सकता है। आइए जानते हैं यह कैसे होगा?
मोबाइल का इस्तेमाल की लिमिट तय करें
बच्चों को मोबाइल से पूरी तरह दूर रखने के बजाय एक टाइम लिमिट सेट कर दें। खाली समय में उन्हें किताबें, खेल और पेंटिंग आर्टक्राफ्ट जैसी चीजों को करने के लिए प्रेरित करें। बच्चों के साथ आप भी उनकी एक्टिविटीज का हिस्सा बनिए और उनके सामने मोबाइल यूज करने से बचें।
पैरेंट्स की मदद और सही डायरेक्शन से बच्चों को स्क्रीन से दूरी बनाने और किताबों को अपना पसंदीदा साथी बनाने में मदद कर सकता है।
रटने के बजाय विषय को समझने पर दें जोर
बच्चों की पढ़ाई की नींव मजबूत करना बेहद जरूरी है। उन्हें केवल सवालों के जवाब याद करवाने के बजाय विषय को समझने के लिए कहें।
कठिन विषयों को आसान उदाहरणों, चित्रों और कहानियों के माध्यम से समझाएं। पहेलियों, खेलों और क्विज जैसी ट्रिक अपनाकर पढ़ाई को दिलचस्प बनाएं। इससे बच्चों के लिए सीखना आसान और मजेदार लगेगा।
रोजमर्रा की जिंदगी से जोड़ें पढ़ाई
बच्चों को सिखाएं कि पढ़ाई केवल किताबों तक सीमित नहीं है। रोजमर्रा के कामों के जरिए भी उन्हें नई बातें सिखाएं। खरीदारी के समय गिनती और पैसों का हिसाब समझाएं।
खाना बनाते समय फलों और सब्जियों के नाम बताएं। घड़ी और कैलेंडर की मदद से समय और तारीख की जानकारी दें। इससे बच्चों की सीखने की क्षमता बढ़ेगी और पढ़ाई में उनकी दिलचस्पी बढ़ेगी।
रोजाना पढ़ाई का तय करें समय
बच्चों में पढ़ने की आदत विकसित करने के लिए समय तय करना जरुरी है। शुरुआत में रोजाना 15 से 20 मिनट किताब पढ़ने का समय तय करें। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। छोटे बच्चों को चित्रों वाली किताबें और कहानियां पढ़ने के लिए दें। बड़े बच्चों को उनकी पसंद के अनुसार रोचक कहानियां, बाल साहित्य और ज्ञानवर्धक पुस्तकें चुनने दें। धीरेधीरे पढ़ना उनकी दिनचर्या का हिस्सा बन जाएगा।
गलतियों पर डांटने के बजाय समझाएं
सीखने के दौरान बच्चों से गलतियां होना स्वाभाविक है। ऐसे में उन्हें डांटने या दूसरे बच्चों से तुलना करने के बजाय प्यार से समझाएं।
सवाल पूछने और अपनी जिज्ञासा जाहिर करने के लिए प्रोत्साहित करें। छोटेछोटे सवालजवाब और मजेदार गतिविधियों से उनकी समझ को परखें। इससे उनका आत्मविश्वास बढ़ेगा और वे बिना डर के सीख सकेंगे।
घर में बनाएं पढ़ने का माहौल
बच्चे अपने मातापिता को देखकर बहुत कुछ सीखते हैं। यदि घर के बड़े नियमित रूप से किताबें, अखबार या पत्रिकाएं पढ़ते हैं, तो बच्चों पर भी इसका अच्छा प्रभाव पड़ता है। घर में किताबों के लिए एक छोटीसी जगह बनाएं और वहां रंगबिरंगी चित्र पुस्तकें व कहानी संग्रह रखें। बच्चों के साथ बैठकर कहानियां पढ़ें और उनसे सवाल पूछें।
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें



