बिहार में जनता दल यूनाइटेड के विधान परिषद उम्मीदवार और पार्टी के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार की अचानक तबीयत बिगड़ गई. उन्हें दिल का दौरा पड़ने के बाद पटना के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है. फिलहाल नीरज कुमार ICU में डॉक्टरों की निगरानी में भर्ती हैं और उनका इलाज जारी है. नीरज कुमार, बिहार विधान परिषद चुनाव में पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से JDU के उम्मीदवार हैं.

जानकारी के मुताबिक, जेडीयू नेता नीरज कुमार की 19 अक्टूबर को दोपहर बिहार के सिवान जिला में पूजा के दौरान दिल के दौरा पड़ा था. इसके बाद उन्हें आननफानन में पटना लाया गया, जहां देर शाम उन्हें मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। बताया जा रहा है कि तीन बार विधान परिषद सदस्य रह चुके नीरज कुमार पहले से ही हार्ट के मरीज रहे हैं.
मतदान से तीन दिन पहले अस्पताल में भर्ती
नीरज कुमार की तबीयत ऐसे समय बिगड़ी है, जब दो दिन बाद यानी 23 अक्टूबर को बिहार विधान परिषद चुनाव के लिए मतदान होना है. बिहार की चार स्नातक निर्वाचन क्षेत्र और 4 शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए मतदान होना है. इसमें पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से नीरज कुमार NDA समर्थित JDU के उम्मीदवार हैं. ऐसे में उनकी तबीयत बिगड़ने से NDA की मुश्किलें बढ़ सकती है.
पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से नीरज कुमार के अलावा, प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी से डॉ. अनुज सिंह और राष्ट्रीय जनता दल ने दिलीप कुमार को चुनाव में अपना प्रत्याशी बनाया है. नीरज कुमार तीन बार से MLC हैं. पिछली बार साल 2020 के चुनाव में नीरज कुमार ने 20948 वोटों के साथ जीत हासिल की थी. जबकि दूसरे स्थान पर रहे RJD उम्मीदवार को 12696 मत मिले थे.
अनंत सिंह के विरोध का सामना कर रहे नीरज कुमार
नीरज कुमार को विधान परिषद चुनाव के बीच अपने ही पार्टी के विधायक बाहुबली अनंत सिंह से विरोध का सामना भी करना पड़ रहा है. अनंत सिंह और नीरज कुमार के बीच तकरार का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है, कि मोकामा से जेडीयू विधायक अनंत सिंह नेस्नातक MLC चुनाव में जन सुराज पार्टी से उम्मीदवार डॉ. अनुज सिंह को अपना समर्थन देने की बात तक कह दी है.
अनंत सिंह खुलकर जन सुराज के उम्मीदवार के समर्थन में प्रचार कर रहे हैं. उन्होंने MLC चुनाव में पार्टी के साथी नीरज कुमार को हराने का संकल्प लिया है. बिहार मेंस्नातक निर्वाचन क्षेत्र की पटना, दरभंगा, तिरहुत और कोसी सीटों के साथ शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की पटना, दरभंगा, सारण और तिरहुत सीटों पर विधान परिषद का चुनाव होना है. सभी सीटों पर एक साथ 23 अक्टूबर को मतदान होगा.



