: कभी गलत तरीके से बैठना, तो कभी घंटों एक ही जगह काम करना, अक्सर यह आदतें हम लोगों में देखते है जिसके चलते कमर दर्द से परेशान हैं। अनुमान है कि 2050 तक यह आंकड़ा बढ़कर 84.3 करोड़ तक पहुंच सकता है। अमेरिका में तो इस परेशानी के इलाज पर हर साल करीब 100 अरब डॉलर खर्च किए जा रहे हैं। इसके बावजूद लोगों को इससे पूरी तरह छुटकारा नहीं मिल पा रहा है। आखिर क्यों कमर दर्द इतनी बड़ी समस्या बनता जा रहा है? आइए समझते हैं।

दुनिया के 62 करोड़ लोग कमर दर्द से परेशान, आगे और बढ़ेगी मुसीबत
द लैंसेट रूमेटोलॉजी ) में 2023 में प्रकाशित एक स्टडी के मुताबिक, दुनियाभर में करीब 61.9 करोड़ लोग कमर के निचले हिस्से के दर्द से जूझ रहे हैं। 1990 के मुकाबले यह संख्या करीब 60 फीसदी बढ़ चुकी है। रिपोर्ट में अनुमान लगाया गया है कि 2050 तक ऐसे लोगों की संख्या 84.3 करोड़ तक पहुंच सकती है। यानी आने वाले समय में यह समस्या और बड़ी हो सकती है। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। खास बात यह है कि कमर दर्द अब केवल उम्र बढ़ने से जुड़ी परेशानी नहीं रह गई है, बल्कि काम करने के तरीके और बदलती लाइफस्टाइल का असर भी इसमें दिखाई दे रहा है।
दिव्यांगता की बड़ी वजह बना Lower Back Pain
कमर का दर्द सिर्फ उठनेबैठने में परेशानी पैदा नहीं करता, बल्कि कई बार लोगों के रोजमर्रा के काम तक प्रभावित कर देता है। द स्पाइन जर्नल के मुताबिक, लोअर बैक पेन दुनियाभर में दिव्यांगता की सबसे बड़ी वजहों में शामिल है।
विशेषज्ञों के मुताबिक, इंसान के दो पैरों पर चलने की वजह से रीढ़ की हड्डी के निचले हिस्से पर लगातार दबाव पड़ता है। खासतौर पर L4 और L5 नाम की रीढ़ की हड्डियों पर शरीर का काफी भार आता है। समय के साथ इस हिस्से पर दबाव और दूसरी परेशानियों के कारण दर्द की समस्या बढ़ सकती है।
सिर्फ अमेरिका नहीं, एशिया और अफ्रीका में भी बढ़ रहे मामले
कमर दर्द की परेशानी किसी एक देश तक सीमित नहीं है। लैटिन अमेरिका, एशिया और अफ्रीका जैसे क्षेत्रों में भी इसके मामले बढ़ रहे हैं। द लैंसेट की रिपोर्ट के मुताबिक, इन क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं और सामाजिक सहायता से जुड़ी सुविधाओं पर पहले से ही काफी दबाव है। ऐसे में जिन लोगों को समय पर अच्छी मेडिकल सुविधा नहीं मिल पाती, उनके लिए कमर दर्द का इलाज और मुश्किल हो जाता है।
सिर्फ बुजुर्ग नहीं, युवा भी हो रहे हैं शिकार
अक्सर लोगों को लगता है कि कमर दर्द की समस्या बढ़ती उम्र में ही होती है, लेकिन आंकड़े कुछ और कहानी बताते हैं। अमेरिका में 18 से 29 साल की उम्र के एक चौथाई से ज्यादा लोग कमर दर्द की परेशानी से जूझ रहे हैं। वहां केंटकी में इसके मामले सबसे ज्यादा बताए गए हैं। इसके बाद व्योमिंग और आयोवा का नंबर आता है। इसकी एक वजह खेती, मैन्युफैक्चरिंग और माइनिंग जैसे कामों में ज्यादा शारीरिक मेहनत को माना गया है। वहीं, दूसरी तरफ ऑफिस में घंटों कुर्सी पर बैठकर काम करने वाले लोग भी इससे बच नहीं पा रहे हैं। लंबे समय तक एक ही पोजिशन में बैठना और शारीरिक गतिविधियों की कमी कमर के निचले हिस्से पर असर डाल सकती है।
नेशनल सेंटर फॉर कॉम्प्लिमेंट्री एंड इंटीग्रेटिव हेल्थ के मुताबिक, करीब 80 फीसदी वयस्कों को जिंदगी में कभी न कभी लोअर बैक पेन का सामना करना पड़ सकता है।
अमेरिका में कमर दर्द के इलाज पर हर साल खर्च होते हैं 100 अरब डॉलर
कमर दर्द सिर्फ स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या नहीं, बल्कि आर्थिक बोझ भी बनता जा रहा है। अमेरिका में इस परेशानी के इलाज पर हर साल करीब 100 अरब डॉलर खर्च किए जाते हैं। इसमें इलाज, काम पर न जा पाने से होने वाला नुकसान और दिव्यांगता से जुड़े खर्च भी शामिल हैं। यानी कमर दर्द का असर सिर्फ मरीज की सेहत पर नहीं, बल्कि उसकी कमाई और रोजमर्रा की जिंदगी पर भी पड़ता है। स्टैनफोर्ड के रिसर्चर्स के मुताबिक, इतना पैसा खर्च करने के बावजूद इलाज से मिलने वाला फायदा कई मामलों में सीमित रहता है। इसकी एक बड़ी वजह कमर की जटिल बनावट है। इसमें हड्डियों के साथ मांसपेशियां, टेंडन, लिगामेंट्स और नसें आपस में जुड़ी होती हैं।
यही वजह है कि हर मरीज के कमर दर्द का कारण एक जैसा नहीं होता और सभी के लिए एक ही इलाज काम नहीं करता।
पहले सिर्फ हड्डियों को माना जाता था दर्द की वजह
पहले डॉक्टर कमर दर्द को मुख्य रूप से हड्डियों और डिस्क की समस्या मानते थे। यानी रीढ़ की हड्डी में गड़बड़ी को दर्द की सबसे बड़ी वजह समझा जाता था और इलाज भी इसी आधार पर किया जाता था। इसी सोच के चलते अमेरिका में 1996 से 2004 के बीच डिस्केक्टॉमी सर्जरी की संख्या 14 फीसदी बढ़ गई। वहीं, 1990 से 2001 के बीच लंबर फ्यूजन सर्जरी की दर में 220 फीसदी की बढ़ोतरी हुई। हालांकि, बाद में मेडिकल एक्सपर्ट्स ने कमर दर्द को समझने का नजरिया बदला। 2007 में अमेरिकन कॉलेज ऑफ फिजिशियंस और अमेरिकन पेन सोसाइटी ने इलाज को लेकर नई गाइडलाइंस जारी कीं। इनमें सिर्फ हड्डियों और डिस्क ही नहीं, बल्कि मांसपेशियों, टेंडन, लिगामेंट्स और नसों की भूमिका को भी समझने पर जोर दिया गया।
कमर में दर्द, लेकिन वजह दिमाग भी हो सकता है!
कमर दर्द को लेकर एक दिलचस्प बात यह भी है कि हर बार दर्द का मतलब हड्डी या मांसपेशी में चोट होना नहीं है। दर्द का अनुभव पैदा करने में दिमाग की भी अहम भूमिका होती है। पेन एक्सपर्ट्स के मुताबिक, कभीकभी शरीर में कोई साफ चोट या सूजन नहीं होने के बावजूद दिमाग दर्द के संकेत महसूस कर सकता है। इसे समझने के लिए दर्द से जुड़े शारीरिक और मानसिक दोनों पहलुओं को देखना जरूरी है। डॉक्टर जॉन सार्नो ने भी एक थ्योरी दी थी, जिसमें उन्होंने मानसिक तनाव और कमर दर्द के बीच संबंध बताया था। हालांकि, उनकी इस थ्योरी को पूरी तरह वैज्ञानिक रूप से प्रमाणित नहीं माना जाता। आज की रिसर्च में बायोलॉजी, जेनेटिक्स और नर्वस सिस्टम की भूमिका को भी समझने की कोशिश की जा रही है।
यानी कमर दर्द को सिर्फ एक हड्डी या मांसपेशी की परेशानी समझना सही नहीं है। इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं और सही इलाज के लिए असली वजह जानना जरूरी है।
ये भी पढ़े:



