पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने राज्य भर के प्रमुख दुर्गा पूजा पंडालों में सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा के लिए एक हाई लेवल कमेटी बनाने की घोषणा की है. साथ ही सरकार मृतकों के परिवार को 25 लाख रुपए और ग्रुप डी की सरकारी नौकरी देगी. यह कदम शनिवार को कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पंडाल में हुई भगदड़ के बाद उठाया गया है, जिसमें कम से कम 19 लोगों की मौत हो गई और 35 अन्य घायल हो गए. इस मामले में शनिवार रात पुलिस ने 12 लोगों को हिरासत में लिया है. इनमें चोरबागन दुर्गा पूजा के आयोजक भी शामिल हैं.

यह कमेटी प्रमुख पूजा स्थलों पर भीड़ प्रबंधन, बाहर निकलने के रास्तों और ढांचे की सुरक्षा की समीक्षा करेगी. साथ ही, भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए व्यापक दिशानिर्देश भी सुझाएगी.
सुरक्षा इंतजामों की मजबूती की जांच करेगी कमेटी
मुख्यमंत्री शुभेंद अधिकारी ने बताया कि इस कमेटी में आपदा प्रबंधन विभाग के प्रधान सचिव राजेश सिन्हा, अग्निशमन सेवा के महानिदेशक अनुज शर्मा और पुलिस के अतिरिक्त महानिदेशक जावेद शमीम शामिल होंगे. घटना के बाद जारी निर्देशों के अनुसार, यह टीम वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों और डीजीपी के मार्गदर्शन में प्रमुख पूजा पंडालों का दौरा करेगी और वहां सुरक्षा इंतजामों व ढांचे की मजबूती की जांच करेगी.
हम जमीनी हालात का जायजा ले रहे हैं: CM
शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि कोलकाता के चोरबागन पूजा पंडाल में हुई दुखद भगदड़ से मैं बेहद दुखी और स्तब्ध हूं. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। इस भयानक घटना में जिन परिवारों ने अपने अपनों को खो दिया है, उनके प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं. मुख्य सचिव, गृह सचिव, डीजीपी, सीपी और वरिष्ठ अधिकारी मेरे साथ हैं, हम लगातार स्थिति पर नजर रखे हुए हैं. अस्पताल में घायलों से मिलने जाते समय मेरे साथ कैबिनेट के सहयोगी और राज्यसभा सांसद सामिक भट्टाचार्य भी मौजूद थे. हम लगातार जमीनी हालात का जायजा ले रहे हैं.
25 लाख रुपए मुआवजा और सरकारी नौकरी का ऐलान
सीएम ने कहा कि राज्य सरकार ने पीड़ितों के परिवारों के लिए 25 लाख रुपये की सहायता राशि और सरकारी नौकरी देने की घोषणा की है. साथ ही, निष्पक्ष जांच के लिए हम एक मौजूदा जज की देखरेख में एक STF गठित करने की दिशा में कदम उठाएंगे. मैं सभी घायलों के जल्द और पूरी तरह से ठीक होने की प्रार्थना करता हूं. मुसीबत में फंसे लोगों के लिए इमरजेंसी टोलफ्री हेल्पलाइन नंबर: 1800 345 5678 शुरू कर दिया गया है.
West Bengal CM Suvendy Adhikari tweets, “Deeply saddened and shocked by the tragic stampede at the Chorbagan Puja pandal at North Kolkata today. My heartfelt condolences go out to the bereaved families who have lost their loved ones in this devastating incident. The Chief Secretary, Home Secretary, DGP, CP & Senior Officials are with me, we are continuously monitoring the situation. Cabinet Colleagues and Rajya Sabha MP Shri Samik Bhattacharya accompanied me when I personally visited the injured at the Hospital. We are continuously taking stock of ground operations… The State Government has announced Rs. 25 lakhs and Govt Jobs as compensation for the victims’ families and we will be taking steps for constituting a STF under a Sitting Judge for fair investigation. Praying for the swift and complete recovery of all those injured. The Emergency TollFree Helpline number: 1800 345 5678 has been activated for People in distress.”
— ANI October 17, 2026
एलईडी स्क्रीन का इस्तेमाल
आयोजकों को सलाह दी जाएगी कि वे अनुष्ठानों को पंडाल के मुख्य गर्भगृह तक ही सीमित रखें. अगर पंडाल की जटिल बनावट से कोई सुरक्षा जोखिम पैदा होता है या लोगों की आवाजाही में रुकावट आती है, तो बाहर एलईडी स्क्रीन का इस्तेमाल किया जाए. प्रशासन ने बाहर निकलने के लिए चौड़े रास्ते रखने, पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था करने और अस्थायी रूप से रस्सियों से बनाए गए घेरों के कारण होने वाली रुकावटों को हटाने पर भी जोर दिया है.
पंडालों में भारी भीड़ जुटने की उम्मीद
दुर्गा पूजा के बचे हुए दिनों में, खासकर अष्टमी और नवमी के मौके पर, पंडालों में भारी भीड़ जुटने की उम्मीद है. इसे देखते हुए अधिकारियों को पूरी तरह सतर्क रहने और भीड़ को प्रभावी ढंग से नियंत्रित करने के निर्देश दिए गए हैं. ये कदम चोरबगान पंडाल में हुई उस भगदड़ के बाद उठाए गए हैं, जिसमें शनिवार शाम बारिश के बीच अचानक भीड़ बढ़ने से कम से कम 19 लोगों की जान चली गई और 35 अन्य घायल हो गए. अधिकारी, जो कोलकाता मेडिकल कॉलेज और अस्पताल पहुंचे जहां पीड़ितों को ले जाया गया था उन्होंने यह भी घोषणा की कि उनकी सरकार प्रत्येक मृतक के परिवार को 25 लाख रुपए और ग्रुप डी की सरकारी नौकरी देगी.



