: के बख्शी का तालाब इलाके में किसान पथ पर फॉर्मेलिन से भरा एक टैंकर पलट गया। हादसे के बाद करीब 2 किलोमीटर के दायरे में लोगों की आंखों में जलन होने लगी और सांस लेने में भी परेशानी हुई।

करीब 5 किलोमीटर तक असर
बताया जा रहा है कि करीब 5 किलोमीटर तक के इलाके में फॉर्मेलिन का असर महसूस किया जा रहा है। एहतियात के तौर पर हाइवे पर आवाजाही बंद कर दी गई है। मौके पर , पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें तैनात की गईं।
शाम साढ़े 7 बजे पलटा टैंकर
टैंकर सोमवार शाम करीब 7:30 बजे मानपुरबामा अंडरपास के पास पलट गया। सूचना मिलते ही बीकेटी पुलिस मौके पर पहुंची। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। करीब तीन घंटे से और फायर ब्रिगेड की टीमें घटनास्थल पर तैनात हैं। मेडिकल टीमों को भी बुलाया गया है।
हाइवे बंद, वाहनों को लौटाया
पुलिस ने एहतियात के तौर पर घटनास्थल के चारों तरफ बैरिकेडिंग लगाकर लोगों की आवाजाही रोक दी। हाइवे पर पहुंचने वाली गाड़ियों को वापस भेजा जा रहा है। टैंकर पलटने के बाद से इस रास्ते पर आवाजाही बंद है। घटना के दो घंटे बाद भी लोगों की आंखों में जलन होने की बात सामने आई।
फ्लाईवुड फैक्ट्री जा रहा था टैंकर
यह टैंकर हरदोई के संडीला से गुडंबा की एक फ्लाईवुड फैक्ट्री जा रहा था। पुलिस ने फॉर्मेलिन को न्यूट्रलाइज करने के लिए फैक्ट्री के लोगों को मौके पर बुलाया है।
ये खबर भी पढ़ें:
क्या है फॉर्मेलिन ?
फॉर्मेलिन एक केमिकल वाला लिक्विड है। इसका इस्तेमाल शवों और शरीर के अंगों को सड़ने से बचाकर रखने के लिए किया जाता है। इसकी स्मेल से आंखों और नाक में जलन हो सकती है। टैंकर पलटने के बाद इलाके में लोगों को इसी तरह की परेशानी का सामना करना पड़ा।
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें:



