Best Natural Things For Blood Sugar Control : मौजूदा समय में डायबिटीज और हाई ब्लड शुगर की समस्या तेजी से बढ़ रही है। इसकी मुख्य कारण खराब खानपान, शारीरिक गतिविधियों की कमी, तनाव और अनियमित जीवनशैली इसकी मानी जाती है।

हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, ब्लड शुगर का लंबे समय तक बढ़ा रहना केवल डायबिटीज ही नहीं, बल्कि हृदय, किडनी, आंखों और नसों से जुड़ी गंभीर समस्याओं का खतरा भी बढ़ा सकता है। ऐसे में समय रहते खानपान और जीवनशैली में सुधार करना बेहद जरूरी है।
ब्लड शुगर कंट्रोल करने में असरदार हैं ये 5 चीजें
-
करेला का सेवन
ब्लड शुगर कंट्रोल करने में करेला का सेवन फायदेमंद बताया गया है। इसमें मौजूद कुछ प्राकृतिक यौगिक शरीर में ग्लूकोज के उपयोग को बेहतर बनाने में मदद कर सकते हैं। करेला सब्जी, जूस या सूप के रूप में लिया जा सकता है। हालांकि खाली पेट अधिक मात्रा में इसका सेवन हर व्यक्ति के लिए उपयुक्त नहीं होता, इसलिए सावधानी जरूरी है।
-
मेथी के दाने का सेवन
करने के लिए करेला के अलावा मेथी के दाने का सेवन भी कारगर बताया गया है। मेथी के दानों में घुलनशील फाइबर और ऐसे प्राकृतिक तत्व पाए जाते हैं जो कार्बोहाइड्रेट के पाचन और ग्लूकोज के अवशोषण की गति को धीमा करने में मदद कर सकते हैं।
-
जामुन और जामुन के बीज का पाउडर
जामुन में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और प्राकृतिक यौगिक ब्लड शुगर को नियंत्रित रखने में सहायक माने जाते हैं। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। पारंपरिक तौर पर जामुन के बीज का पाउडर भी उपयोग किया जाता है। मौसम के अनुसार ताजा जामुन खाना या विशेषज्ञ की सलाह के बाद बीज के पाउडर का सीमित सेवन करना फायदेमंद हो सकता है।
-
ओट्स और साबुत अनाज
ओट्स, जौ और अन्य साबुत अनाज फाइबर से भरपूर होते हैं। इनका ग्लाइसेमिक इंडेक्स अपेक्षाकृत कम होता है, जिससे ब्लड शुगर तेजी से बढ़ने की संभावना कम हो सकती है। नाश्ते में ओट्स या दिनभर के भोजन में साबुत अनाज शामिल करना ब्लड शुगर के साथसाथ वजन नियंत्रित रखने में भी मददगार साबित हो सकता है।
-
दालचीनी का सेवन
दालचीनी एक लोकप्रिय मसाला है, जिसे ब्लड शुगर मैनेजमेंट से जोड़कर देखा जाता है। कुछ अध्ययनों में यह संकेत मिले हैं कि दालचीनी शरीर में इंसुलिन की कार्यक्षमता को बेहतर बनाने में मदद कर सकती है। इसे चाय, या अन्य व्यंजनों में सीमित मात्रा में शामिल किया जा सकता है। हालांकि इसका अधिक सेवन करने से बचना चाहिए।



