UP Crime News: उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां पुलिस थाने बुलाए जाने के बाद एक ट्रक ड्राइवर की मौत हो गई. मृतक ट्रक ड्राइवर की पहचान रंजीत सैनी के रूप में हुई है. पुलिस ने रंजीत ट्रक के टायर चोरी होने के मामले में पूछताछ के लिए थाने बुलाया था. ये पूरा मामला बलरामपुर जिले तुलसीपुर थाने का बताया जा रहा है.

रंजीत सैनी तुलसीपुर थाने के सेकहनिया गांव के रहने वाला था. जानकारी के अनुसार, पुलिस ने रंजीत सैनी को 21 अक्टूबर को पूछताछ के लिए बुलाया था. रंजीत के परिवार का आरोप है कि उसके साथ मारपीट की गई. बाद में वह तुलसीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के एक कमरे में दर्द से तड़पते हुआ मिला. रंजीत के भाई राम केवल सैनी ने कहा कि इलाज के बाद परिवार उसको घर ले आया, लेकिन उसकी हालत फिर बिगड़ गई.

मारपीट के आरोपों से पुलिस ने किया इंनकार

इसके बाद रंजीत को फिर से अस्पताल लेकर जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. वहीं पुलिस ने कहा कि रंजीत की मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई है. पुुलिस ने उसके परिवार द्वारा लगाए गए मारपीट के आरोपों से इनकार किया है. पुलिस के अनुसार, रंजीत के अचानक पुलिस थाने में गंभीर रूप से बीमार पड़ने पर उसको सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जिसके बाद 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

दो पुलिसकर्मी किए गए सस्पेंड

अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पांडे ने बताया कि पोस्टमार्टम में सैनी के शरीर पर चोट का कोई निशान नहीं मिला है और मौत का कारण दिल का दौरा बताया गया है. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। इस मामले में एक्शन लेते हुए पुलिसकर्मी रत्नेश कुमार और देवाशीष मिश्रा को निलंबित कर दिया गया है. पुलिस अधीक्षक मार्तंड प्रकाश सिंह ने ये कार्रवाई की. सैनी के परिवार की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है. जांच के आदेश दिए गए हैं.