भारतीय सुरक्षाबलों ने अरब सागर में सोमाली समुद्री लुटेरों के कब्जे से ईरान के मछली पकड़ने वाले जहाज ‘अज़िनी’ और उसके चालक दल के सभी 20 सदस्यों को सुरक्षित बचा लिया. नई दिल्ली स्थित इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान के दूतावास ने भारत सरकार, भारतीय नौसेना और भारतीय वायु सेना के प्रति गहरा आभार व्यक्त किया है. इसके साथ ही भारतीय सशस्त्र बलों के पेशेवर अंदाज, साहस और बेहतरीन तालमेल की सराहना की

ईरान के दूतावास ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए कहा कि ईरान भारत सरकार, भारतीय नौसेना और भारतीय वायु सेना का हार्दिक आभार व्यक्त करता है. उन्होंने मछली पकड़ने वाले जहाज ‘अज़िनी’ के 20 ईरानी चालक दल के सदस्यों को समुद्री लुटेरों से बचाने के लिए एक सफल अभियान चलाया.

ईरान ने की तालमेल की सराहना

दूतावास ने कहा ‘हम भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा दिखाए गए पेशेवर रवैये, साहस और बेहतरीन तालमेल की भरपूर सराहना करते हैं. यह मानवीय सहायता और आपदा राहत के प्रति भारत की मजबूत प्रतिबद्धता को दर्शाता है, और यह भी दिखाता है कि भारत सीमाओं के पार लोगों की जान बचाने में कितनी अहम भूमिका निभाता है’. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। इसके आगे दूतावास ने कहा ‘यह मानवीय अभियान ईरान और भारत के बीच दोस्ती, एकजुटता और सहयोग की भावना का एक बड़ा उदाहरण है. हम उन सभी लोगों का दिल से धन्यवाद करते हैं, जिन्होंने ईरानी चालक दल को सुरक्षित बचाने में अपना योगदान दिया’.

The Embassy of the Islamic Republic of Iran in New Delhi expresses its sincere appreciation to the Government of India, the Indian Navy and the Indian Air Force for their successful operation to rescue the 20 Iranian crew members of the fishing vessel Azini from pirates.

We highly commend the professionalism, courage and effective coordination demonstrated by the Indian Armed Forces, reflecting India’s strong commitment to Humanitarian Assistance and Disaster Relief and its role in saving lives beyond borders.

This humanitarian operation stands as a testament to the spirit of friendship, solidarity and cooperation between Iran and India.

We extend our sincere gratitude to all those involved in ensuring the safe rescue of the Iranian crew.

— Iran in India November 3, 2026

29 अक्टूबर को ‘अज़िनी’ जहाज का अपहरण

सोमाली समुद्री लुटेरों ने पिछले महीने 29 अक्टूबर को ‘अज़िनी’ जहाज का अपहरण कर लिया था. इसके बाद भारतीय नौसेना ने मुंबई से 3,000 किलोमीटर से अधिक दूर अरब सागर में करीब 48 घंटे तक एक बेहद सुनियोजित अभियान चलाया. इस पूरे बचाव अभियान की कमान भारतीय नौसेना के युद्धपोत INS कोलकाता ने संभाली.

भारतीय बलों ने किया नाकाम

भारतीय वायु सेना के C17 विमान की मदद से नौसेना के मरीन कमांडोज को सटीक हवाई ड्रॉप के जरिए समुद्र में उतारा गया, जिन्होंने इस ऑपरेशन को अंजाम दिया. समुद्री लुटेरे इस जहाज का इस्तेमाल अन्य व्यापारिक जहाजों पर हमला करने के लिए एक ‘मदर शिप’ के रूप में करने की योजना बना रहे थे, जिसे भारतीय बलों ने नाकाम कर दिया.

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दी बधाई

भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी इस सफल ऑपरेशन के लिए भारतीय नौसेना और वायु सेना को बधाई दी और हिंद महासागर क्षेत्र में सुरक्षा सुनिश्चित करने के भारत के संकल्प को दोहराया. सोशल मीडिया पर एक पोस्ट करते हुए उन्होंने कहा ‘2 नवंबर 2026 को, मुंबई से 3000 किलोमीटर से अधिक दूर अरब सागर में, समुद्री लुटेरों के कब्जे वाली मछली पकड़ने वाली नाव ‘अज़िनी’ के सभी 20 चालक दल के सदस्यों को बचाने के लिए, भारतीय नौसेना ने 48 घंटे तक एक बेहद सुनियोजित अभियान चलाया. इस सफल ऑपरेशन के लिए भारतीय नौसेना को बधाई’.

My congratulations to #Indian Navy for successfully executing a meticulously coordinated 48hour operation to rescue all 20 crew members of the pirated fishing vessel, Azini, more than 3000 km from Mumbai in the Arabian Sea, on 02 Nov 26.

The swift localisation, interception and safe release of the crew and vessel from significantlyarmed pirates, with timely support from the Indian Air Force, speak well of the Indian Navys high operational readiness and ability to respond decisively to maritime threats across the region.

Our brave personnel have once again demonstrated Indias ability, intent and resolve to safeguard lives, uphold maritime security and ensure stability across the Indian Ocean Region.

India continues to stand resolute in ensuring SAFE SEAS and a free, open and secure Indian Ocean Region.

#IndianNavy #IndianAirForce #SafeSeas

— Rajnath Singh November 2, 2026

सिंह ने कहा ‘भारतीय वायु सेना के समय पर मिले सहयोग से, भारी हथियारों से लैस समुद्री लुटेरों के चंगुल से चालक दल और नाव को तुरंत ढूंढ निकालना, उन्हें रोकना और सुरक्षित छुड़ाना, भारतीय नौसेना की उच्च परिचालन तत्परता और पूरे समुद्री क्षेत्र में खतरों का निर्णायक रूप से सामना करने की क्षमता को दर्शाता है’.

रक्षा मंत्री ने कहा ‘हमारे बहादुर जवानों ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि भारत के पास लोगों की जान बचाने, समुद्री सुरक्षा बनाए रखने और पूरे हिंद महासागर क्षेत्र में स्थिरता सुनिश्चित करने की क्षमता, इरादा और दृढ़ संकल्प है. भारत ‘सुरक्षित समुद्र’ सुनिश्चित करने और एक मुक्त, खुले तथा सुरक्षित हिंद महासागर क्षेत्र के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है’.