
DA Hike: करीब 48.67 लाख केंद्रीय कर्मचारियों, 68 लाख पेंशनभोगियों की टकटकी नजर केंद्र सरकार के फैसले पर टिकी है. जनवरी 2026 से ही उम्मीद लगाकर बैठे लाखों केंद्रीय कर्मचारियों का इंतजार लंबा होता जा रहा है.अब तक ये कयास लगाए जा रहे थे कि होली 2026 से पहले सरकार DA में बढ़ोतरी का ऐलान कर बड़ा तोहफा देगी, लेकिन अब उस उम्मीद पर भी पानी फिरता नजर आ रहा है. फरवरी में हुई केंद्रीय कैबिनेट की मीटिंग में महंगाई भत्ते को लेकर कोई ऐलान नहीं हुआ, ऐसे में इस बात की आस लगभग खत्म हो रही है कि होली से पहले कोई बड़ा ऐलान हो सकता है. हाल ही में केरल सरकार ने अपने सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 10 फीसदी की बढ़ोतरी की. महाराष्ट्र सरकार ने राज्य कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते को 3 फीसदी बढ़ा दिया. अब केंद्रीय कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते के ऐलान का इंतजार हो रहा है.
कब होगी केंद्रीय कर्मचारियों के DA में बढ़ोतरी
चूंकि 7वां वेतन आयोग 31 दिसंबर 2025 को खत्म हो चुका है, इसलिए इस बार DA बढ़ोतरी नई स्थिति में होगी. इस साल होली 4 मार्च को ही है. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। ऐसे में इतनी जल्दी DA बढ़ोतरी का ऐलान होना मुश्किल लग रहा है. अगर पिछले 5 सालों का ट्रेड देखें तो वो भी इसी ओर इशारा कर रहे हैं. जब भी होली मार्च के शुरुआती हफ्ते में पड़ी है, सरकार फेस्टिव के बाद ऐलान करती है. अगर पिछले साल का चार्ट देखें तो DA का ऐलान 28 मार्च को हुआ था जबकि होली 14 मार्च को थी. इसी तरह से साल 2024 में DA का ऐलान 7 मार्च को किया गया, जबकि होली 25 मार्च को थी. पिछले 5 साल से ट्रेंड के मुताबिक जनवरी वाले महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का ऐलान 20-30 मार्च के बीच होता रहा है. जबकि जुलाई वाली बढ़ोतरी अक्सर दिवाली से पहले हो जाती है. यानी उम्मीद है कि मिड मार्च में केंद्रीय कर्मचारियों को डीए हाइक का तोहफा मिल सकता है.
साल DA ऐलान की तारीख कितना बढ़ DA होली कब थी
2025 28 मार्च 2% 14 मार्च
2024 7 मार्च 4% 25 मार्च
2023 24 मार्च 4% 8 मार्च
2022 30 मार्च 3% 18 मार्च
2021 कोई ऐलान नहीं कोई ऐलान नहीं 29 मार्च
कितना है महंगाई भत्ता, इस बार कितनी बढ़ोतरी की उम्मीद ?
केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता फिलहाल 58 फीसदी है. ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स फॉर इंडस्ट्रियल वर्कर्स (AICPI-IW) के आंकड़ों से उम्मीद है कि सरकार इस बार महंगाई भत्ते में 2 फीसदी का इजाफा कर इसे 60 फीसदी कर सकती है. अगर 60 फीसदी डीए बढ़ोतरी होती है कि आपकी सैलरी में बेसिक पे के हिसाब से बढ़ जाएगी. DA Hike: होली से पहले सरकार का तोहफा, इन कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3% का इजाफा, केंद्रीय कर्मचारियों का इंतजार बरकरार
क्या है DA कैलकुलेशन का फॉर्मूला
DA के कैलकुलेशन महंगाई के आंकड़ों के आधार पर होता. इसकी गणना के लिए फॉर्मूला तय है. (12 महीने का औसत AICPI × 2.88 – 261.42) ÷ 261.42 × 100. DA कैलकुलेशन के लिए 2016 बेस को 2001 बेस से जोड़ने के लिए 2.88 का लिंकिंग फैक्टर यूज किया जाता है. इस फॉर्मूले के आधार पर डीए का कैलकुलेशन होता है.



