दलीप ट्रॉफी के सेमीफाइनल मुकाबले में ईस्ट जोन और सेंट्रल जोन बेंगलुरु के बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस ग्राउंड1 पर आमने सामने थीं। मैच के तीसरे दिन मंगलवार को 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने ईस्ट जोन की दूसरी पारी में एक बार फिर आक्रामक बल्लेबाजी की, लेकिन रजत पाटीदार के शानदार कैच ने उनकी पारी का अंत कर दिया।

सेंट्रल जोन ने अपनी दूसरी पारी में 158 रन बनाए थे, जिसके बाद ईस्ट जोन के सामने जीत के लिए 159 रन का लक्ष्य था। लक्ष्य का पीछा करते हुए वैभव सूर्यवंशी और अभिमन्यु ईश्वरन ने टीम को शानदार शुरुआत दिलाई और दोनों के बीच 61 रन की ओपनिंग साझेदारी हुई।

वैभव शुरुआत से ही आक्रामक नजर आए और 14वें ओवर में उन्होंने यश ठाकुर को लगातार शानदार शॉट्स लगाकर उन पर दबाव बना दिया। वैभव इस ओवर में तीन चौके और एक छक्का भी जड़ चुके थे।

हालांकि इसी ओवर में वैभव की आक्रामकता का अंत भी हो गया। यश ठाकुर ने ओवर की आखिरी गेंद पैड्स की तरफ अच्छी लेंथ पर डाली। वैभव ने फ्रंट लेग हटाकर उसे डीप मिडविकेट के ऊपर से मारने की कोशिश की, लेकिन शॉट में सही कनेक्शन नहीं हो पाया।

गेंद हवा में उठी और मिडविकेट पर खड़े रजत पाटीदार के पीछे की तरफ जाने लगी। पाटीदार ने बिना समय गंवाए पीछे की ओर दौड़ लगाई और अपनी नजरें लगातार गेंद पर बनाए रखीं। इसके बाद उन्होंने आखिरी में शानदार अंदाज में डाइव लगाते हुए गेंद को लपक लिया और वैभव सूर्यवंशी की पारी का अंत कर दिया।

VIDEO:

4⃣,6⃣,4⃣,4⃣, 🇼

Vaibhav Sooryavanshi 🆚 Yash Thakur battle part 2⃣ 🔥#DuleepTrophy | #CZvEZ

Scorecard ▶️ https://t.co/kyExeix2VY pic.twitter.com/wX8L5AHdTB

— BCCI Domestic September 1, 2026

वैभव सूर्यवंशी ने 43 गेंदों में 40 रन बनाए। उनकी इस पारी में 3 चौके और 2 छक्के शामिल रहे, लेकिन रजत पाटीदार के शानदार कैच ने उनकी आक्रामक पारी पर ब्रेक लगा दिया।

मैच की बात करें तो दोनों टीमों की पहली पारी 266266 रन पर समाप्त हुई थी। इसके बाद सेंट्रल जोन अपनी दूसरी पारी में सिर्फ 158 रन पर ऑलआउट हो गई और ईस्ट जोन के सामने 159 रन का लक्ष्य आया। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। ईस्ट जोन ने इस लक्ष्य को चार विकेट शेष रहते हासिल कर लिया और मुकाबला जीतकर दलीप ट्रॉफी के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली।