Punjab Crime News: पंजाब के लुधियाना से हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां के रेडू साहिब गुरुद्वारा के नजदीक आपसी रंजिश के चलते कुछ हमलावरों ने एक घर में घुसकर 35 से 40 वर्षीय युवक पर तेजधार हथियारों से जानलेवा हमला कर दिया. हमले से घायल युवक की मौत हो गई. हमला इतनी बेरहमी से किया गया कि युवक की कलाई काटकर धड़ से अलग कर दी गई.

गंभीर रूप से घायल युवक की बाद में अस्पताल में मौत हो गई.वारदात के बाद हमलावर कटा हुआ हाथ एक लिफाफे में डालकर सतगुरु नगर की गली नंबर 9 स्थित राणा करियाना की दुकान पर दे गए और वहां से फरार हो गए. घटना की सूचना मिलते ही पुलिसप्रशासन में हड़कंप मच गया. मौके पर पहुंचे एसएचओ ने बताया कि सुबह कंट्रोल रूम से इस घटना की सूचना मिली थी. मृतक युवक की पहचान बसंत नगर निवासी शक्ति सिंह उर्फ भूरा के रूप में हुई है.

आपसी रंजिश का नतीजा

पुलिस के मुताबिक, मृतक युवक का पहले से क्रिमिनल रिकॉर्ड रहा है और उस पर करीब 12 आपराधिक मामले दर्ज हैं. पुलिस जांच में शुरुआती तौर पर सामने आया है कि यह पूरी घटना पुरानी आपसी रंजिश के चलते हुई है. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। जिन आरोपियों ने इस वारदात को अंजाम दिया है उनका भी लंबा क्रिमिनल रिकॉर्ड है और उन पर भी लगभग 12 मामले दर्ज बताए जा रहे हैं.

आरोपियों की तलाश जारी

घायल शक्ति सिंह को तुरंत एंबुलेंस के जरिए अस्पताल पहुंचाया गया. अस्पताल जाते वक्त घायल होश में था और बात कर रहा था. हालांकि, अस्पताल में युवक की मौत हो गई. पुलिस ने राणा करियाना दुकान और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को अपने कब्जे में ले लिया है. वीडियो में कटा हुआ हाथ दुकान पर देने और हत्या के आरोपी कैद हुए हैं, जिसके आधार पर पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है.

राज अरोड़ा की रिपोर्ट