लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने 16 से 19 नवंबर तक चार दिवसीय अमेरिका के दौरे पर हैं. 18 नवंबर को उन्होंंने यूनिवर्सिटी ऑफ शिकागो में स्टूडेंट्स और फैकल्टी के साथ एक ओपन सवालजवाब सेशन में हिस्सा लिया. इस दौरान राहुल गांधी ने भारत की विदेश नीति और वैश्विक कूटनीति में देश की भूमिका को लेकर केंद्र सरकार को घेरा है. उन्होंने कहा कि पहले दुनिया में भारत की आवाज होती थी, लेकिन अब एक साइड प्लेयर बनकर गया है.

राहुल गांधी ने कहा, ‘मैं बहुत हैरान हूं कि पाकिस्तान ईरान और अमेरिका से बातचीत करने में व्यस्त है, जबकि भारत बस देख रहा है.’ उन्होंनेजोर दिया कि भारत को अपनी ऐतिहासिक भूराजनीतिक समझ का उपयोग करके वैश्विक मंच पर सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए. राहुल गांधी ने इस बातचीत का वीडियो अपने सोशल मीडिया मंच X पर भी साझा किया.
हमारा अपना दिमाग था, अब वह गायब है
राहुल गांधी ने कहा कि आजादी के बाद सेही हमेशा एक सोफिस्टिकेटेड जियोपॉलिटिकल समझ रही है. हमारा अपना दिमाग था. हमारी फॉरेन पॉलिसी इस बात से गाइड होती थी कि इंडिया को क्या फायदा होता है. उन्होंने कहा कि अमेरिका, ईरान और रूस तीनों के साथ भारत के अच्छे संबंध हैं, लेकिन इसके भारत इन संबंधों को कूटनीतिक प्रभाव में नहीं बदल पा रहा है.
उन्होंने साथ ही कहा कि भारत वैश्विक मामलों में एक ‘साइड प्लेयर’ बनकर रह गया है. राहुल गांधी ने कहा, ‘हमारे साइज, हमारे इतिहास और हमारे रिश्तों को देखते हुए, हमें इन ग्लोबल बातचीत में शामिल होना चाहिए. लेकिन सच कहूं तो, भारत एक साइड प्लेयर बन गया है. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। हम स्टेज से पीछे हट गए हैं. हमारी एक आवाज और एक नजरिया है, लेकिन वह नजरिया गायब है.’
ईरान युद्ध ने भारत की परेशानियां और बढ़ाईं
राहुल गांधी ने पश्चिम एशिया में जारी तनाव और ईरान युद्ध के असर का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा, ‘भारत में पहले से ही दर्द था. ईरान युद्ध ने इसे और बढ़ा दिया, लोगों को हद से ज़्यादा परेशान कर दिया. हम भारत में बैठकर इस बात से बेफिक्र नहीं रह सकते कि बाकी दुनिया में क्या हो रहा है.’
उन्होंने कहा कि दूसरे विश्व युद्ध के बाद पश्चिमी देशों ने वैश्विक सुरक्षा व्यवस्था बनाई थी, लेकिन अगला ग्लोबल आर्किटेक्चर कई सिविलाइजेशन बनाएंगे. राहुल गांधी ने कहा कि करीब 1.5 अरब आबादी वाले भारत को भी इसे बनाने में अपनी भूमिका निभानी चाहिए. उन्होंने कहा, ‘हमें स्टेबिलिटी चाहिए. हम एक ऐसा ऑर्डर चाहते हैं जो सिर्फ बोलने से नहीं, बल्कि बराबर सुनने से बने.’



