पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बड़ा एलान कर दिया है. उन्होंने कहा कि अब पश्चिम बंगाल का नाम बदला जाएगा. शुभेंदु ने कहा कि पश्चिम बंगाल का नया नाम ‘पश्चिम बंग’ होगा. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। शुभेंदु ने कहा कि अंग्रेजी में भी इसे पश्चिम बंग ही लिखा जाएगा.

शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि 9 दिसंबर को इस पर विधानसभा में एक प्रस्ताव लाया जाएगा. इसे पास कर प्रस्ताव को भारत सरकार के पास भेजा जाएगा और फिर इसे संसद में पेश किया जाएगा. शुभेंदु ने बताया कि कैबिनेट ने इसे आज मंजूरी दे दी है.



