दक्षिण भारत के कुछ राज्यों में चचेरेममेरे भाईबहनों और दूसरे करीबी रिश्तेदारों के बीच शादी का चलन काफी ज्यादा है. नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे5 के मुताबिक, तमिलनाडु में 28%, कर्नाटक में 27% और आंध्र प्रदेश में 26% महिलाएं ऐसी शादियों में हैं, जहां उनके पति उनके खून के रिश्तेदार हैं. देश में यह औसत करीब 11% है. यानी इन राज्यों में हर चार में से एक महिला का विवाह किसी करीबी रिश्तेदार से हुआ है.

करीबी रिश्तेदारों के बीच होने वाली इन शादियों को मेडिकल भाषा में कंसैंग्विनियस मैरिज कहा जाता है. ऐसी शादियों को लेकर अब सुप्रीम कोर्ट ने भी चिंता जताई है. हाल ही में एक याचिका पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने केंद्र सरकार से कहा कि वह ऐसे विवाहों से जुड़े स्वास्थ्य जोखिमों पर कानून बनाने या लोगों को जागरूक करने के उपायों पर विचार करे. सवाल यह है कि करीबी रिश्तेदारों के बीच शादी से पैदा होने वाले बच्चों की सेहत पर क्या असर पड़ता है और इसके पीछे क्या वैज्ञानिक वजह है?
क्या होती है कंसैंग्विनियस मैरिज?
जब दो ऐसे लोगों के बीच शादी होती है, जिनका आपस में करीबी खून का रिश्ता होता है, तो इसे कंसैंग्विनियस मैरिज कहा जाता है. इसमें चचेरेममेरे भाईबहन, फुफेरेममेरे रिश्तेदार और कुछ समुदायों में मामाभांजी के बीच होने वाली शादियां शामिल हैं. इन रिश्तों में पतिपत्नी के पूर्वज एक होते हैं. इस वजह से दोनों के शरीर में कुछ समान जीन मौजूद होने की संभावना बढ़ जाती है.
भारत में ऐसी शादियों का चलन कुछ खास इलाकों और समुदायों में ज्यादा देखने को मिलता है. इसके पीछे पारिवारिक परंपराएं, सामाजिक मान्यताएं, संपत्ति को परिवार के भीतर बनाए रखने की सोच और रिश्तेदारी के दायरे में ही विवाह करने की प्रथा जैसे कारण हो सकते हैं. हालांकि, यह प्रथा पूरे दक्षिण भारत में एक जैसी नहीं है. केरल में ऐसी शादियों का आंकड़ा सिर्फ 4.4% है.
दक्षिण भारत में कितनी शादियां करीबी रिश्तेदारों में होती हैं?
NFHS5 के 201921 के आंकड़ों के मुताबिक, भारत में 15 से 49 साल की करीब 11% ऐसी महिलाएं हैं, जिनके पति उनके खून के रिश्तेदार हैं. राज्यों के बीच इस मामले में काफी अंतर देखने को मिलता है.
- तमिलनाडु में 28% महिलाएं करीबी रिश्तेदारों से विवाहित हैं.
- कर्नाटक में यह आंकड़ा 27% है.
- आंध्र प्रदेश में 26% महिलाएं ऐसी शादियों में हैं.
- पुडुचेरी में यह आंकड़ा करीब 19% है.
- तेलंगाना में 18% महिलाएं करीबी रिश्तेदारों से विवाहित हैं.
- वहीं, केरल में यह आंकड़ा सिर्फ 4.4% है.
बच्चों में क्यों बढ़ जाता है जेनेटिक बीमारियों का खतरा?
इसका सबसे बड़ा कारण जीन और आनुवंशिकता है. हर इंसान को अपने मातापिता से जीन मिलते हैं. कई बार किसी व्यक्ति के शरीर में ऐसा खराब जीन मौजूद होता है, जो सामान्य तौर पर बीमारी पैदा नहीं करता, क्योंकि उसकी एक सामान्य कॉपी भी मौजूद रहती है. इसे रिसेसिव जीन कहा जाता है. अगर पति और पत्नी दोनों में एक ही बीमारी से जुड़ा खराब जीन मौजूद है, तो बच्चे को मातापिता दोनों से इसकी खराब कॉपी मिल सकती है और वह आनुवंशिक बीमारी से प्रभावित हो सकता है.
नेशनल सोसाइटी ऑफ जेनेटिक काउंसलर्स के विशेषज्ञों की ओर से 2021 में Journal of Genetic Counseling में प्रकाशित रिसर्च के मुताबिक, करीबी रिश्तेदारों के बीच शादी में ऑटोसोमल रिसेसिव बीमारियों का जोखिम बढ़ जाता है. इसकी वजह यह है कि दोनों के पूर्वज एक होते हैं और उनके शरीर में एक जैसी आनुवंशिक गड़बड़ी होने की संभावना सामान्य जोड़ों से ज्यादा होती है. हालांकि, इसका मतलब यह नहीं है कि ऐसी शादी से पैदा होने वाला हर बच्चा बीमार होगा.
थैलेसीमिया से लेकर आंखों की बीमारी तक का खतरा
करीबी रिश्तेदारों के बीच शादी से पैदा होने वाले बच्चों में थैलेसीमिया, सिकल सेल डिजीज और दूसरी आनुवंशिक बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है. इसके अलावा जन्मजात विकार, सुनने की क्षमता में कमी, आंखों की रोशनी से जुड़ी परेशानी और विकास संबंधी समस्याएं भी सामने आ सकती हैं. साल 2012 में Journal of Community Genetics में प्रकाशित रिसर्च के मुताबिक, ऐसी शादियों में आनुवंशिक बीमारियों के जोखिम को समझने के लिए परिवार की मेडिकल हिस्ट्री और जेनेटिक काउंसलिंग जरूरी है.
फर्स्ट कजिन शादी में कितना बढ़ता है बीमारी का खतरा?
साल 2011 में आयोजित जिनेवा इंटरनेशनल कंसैंग्विनिटी वर्कशॉप की रिपोर्ट Consanguineous Marriages, Pearls and Perils के मुताबिक, सामान्य तौर पर असंबंधित जोड़े से पैदा होने वाले बच्चे में जन्मजात विकारों का जोखिम करीब 23% होता है. वहीं, फर्स्ट कजिन यानी चचेरेममेरे भाईबहन के बीच शादी होने पर यह बढ़कर करीब 46% तक हो सकता है. यानी सामान्य जोखिम के मुकाबले इसमें करीब 1.7 से 2.8 प्रतिशत अंकों की बढ़ोतरी हो सकती है.
हालांकि, यह एक सामान्य अनुमान है. वास्तविक जोखिम पतिपत्नी के बीच खून के रिश्ते और परिवार में पहले से मौजूद आनुवंशिक बीमारियों पर निर्भर करता है. अगर दोनों मातापिता एक ही ऑटोसोमल रिसेसिव बीमारी के कैरियर हैं, तो हर गर्भधारण में बच्चे के उस बीमारी से प्रभावित होने की आशंका 25% होती है. वहीं, 50% संभावना बच्चे के कैरियर होने और 25% संभावना उसके न तो बीमार होने और न ही कैरियर होने की होती है.
सुप्रीम कोर्ट में क्यों पहुंचा यह मामला?
इस मामले में बेंगलुरु की लॉ स्टूडेंट चार्वी एस. ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की है. उनके मातापिता फर्स्ट कजिन थे. चार्वी को रेटिनाइटिस पिगमेंटोसा और कोन डिस्ट्रॉफी नाम की आनुवंशिक बीमारियां हैं, जिनकी वजह से उनकी आंखों की रोशनी धीरेधीरे प्रभावित होती है. याचिका में करीबी रिश्तेदारों के बीच शादी से पैदा होने वाले बच्चों में आनुवंशिक बीमारियों और दिव्यांगता के जोखिम को लेकर सरकार से कदम उठाने की मांग की गई है.
मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत, जस्टिस जॉयमाल्य बागची और जस्टिस वी. मोहना की बेंच ने 20 नवंबर को सुनवाई के दौरान इस मुद्दे को गंभीर चिंता का विषय बताया. कोर्ट ने केंद्र सरकार को नोटिस जारी करते हुए ऐसे विवाहों के नकारात्मक स्वास्थ्य प्रभावों के बारे में जागरूकता फैलाने और जरूरत पड़ने पर कानून बनाने पर विचार करने को कहा. कोर्ट ने स्कूलों और कॉलेजों के पाठ्यक्रम में वैज्ञानिक जानकारी शामिल करने का सुझाव भी दिया. इसके अलावा आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और पंचायतों के जरिए लोगों तक जानकारी पहुंचाने की बात कही.



