Delhi Metro Ridership: देश की राजधानी दिल्ली में हवा जहरीली हो चुकी है, इसलिए यहां प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए एक नवंबर से पांबदियां लागू की गई हैं. दिल्ली में GRAP2 लागू है. कुछ गैरBS VI वाहनों के संचालन पर प्रतिबंध है. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। इससे लोगों का रुझान पब्लिक ट्रांसपोर्ट की ओर बढ़ा है. दिल्ली मेट्रो के यात्रियों की संख्या बढ़ी है. 2 नवंबर यानी की सोमवार को दिल्ली मेट्रो में कुल 80,54,968 यात्रियों ने सफर किया.

मेट्रो में यात्रियों की ये संख्या पिछले सोमवार के मुकाबले 8.3 लाख अधिक थी. पिछले सोमवार को यह आंकड़ा 72.24 लाख था. इस तरह एक सप्ताह के भीतर यात्रियों की संख्या में उल्लेखनीय बढ़ोतरी देखने को मिली है. दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने 40 अतिरिक्त ट्रेन ट्रिप संचालित की हैं. ऐसा यात्रियों की बढ़ती संख्या के मद्देनजर किया गया है.

मेट्रो स्टेशनों पर की जा रहीं अतिरिक्त व्यवस्थाएं

मेट्रो स्टेशनों पर अतिरिक्त व्यवस्थाएं भी की जा रही हैं, ताकि यात्रियों की आवाजाही सुगम बन सके. यह बढ़ोतरी ऐसे समय में हुई है, जब दिल्ली में प्रदूषण को कम करने के लिए कई तरह की पाबंदियां लागू की गई हैं. मेट्रो में बढ़ती बोर्डिंग इन्हीं पाबंदियों का असर है. मेट्रों में सफर करके लोग सड़क पर ट्रैफिक से होने वाले प्रदूषण से भी बच रहे हैं.रविवार को पाबंदियां लागू होने का पहला दिन था.

सितंबर में एक दिन में 82 लाख यात्रियों ने किया था सफर

वहीं सोमवार को पहला वर्किंग डे था. ऐसे में आनेजाने वालों के रेगुलर ट्रैवल पैटर्न पर इसका असर महसूस होने की उम्मीद थी. यात्रियों की यह संख्या दिल्ली मेट्र की अब तक की सबसे अधिक एक दिन की 82.44 लाख यात्रियों की संख्या के करीब है, जो इस साल सितंबर में दिल्ली ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन बस ड्राइवरों की हड़ताल के दौरान थी. दिल्ली मेट्रो में रोजाना औसतन लगभग 64 लाख यात्री सफर करते हैं.