कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार के शरद पवार पर दिए गए विवादित बयान के बाद INDIA ब्लॉक में नाराजगी सामने आई है. बताया जा रहा है कि पिता शरद पवार पर कांग्रेस नेता के हमले से सुप्रिया सुले नाराज हैं. इसी नाराजगी के चलते वह INDIA ब्लॉक की बैठक में ऑनलाइन भी शामिल नहीं हुईं.

महाराष्ट्र सदन में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार ने शरद पवार पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि शरद पवार ने अपना पूरा राजनीतिक जीवन प्रगतिशील आंदोलन के साथ बिताया, लेकिन उनका इतिहास पीठ में खंजर घोंपने का रहा है. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। वडेट्टीवार ने यह भी कहा कि शरद पवार सत्ता के बिना नहीं रह सकते.
वडेट्टीवार ने आगे कहा कि हमें लगता था कि देश के लोकतंत्र को खत्म करने की कोशिश करने वालों में शरद पवार का नाम नहीं होना चाहिए, लेकिन अब ऐसी स्थिति बन रही है कि उनका नाम भी वहां आ सकता है. उन्होंने आरोप लगाया कि देश में तानाशाही लाने के लिए परिसीमन विधेयक लाया जा रहा है. इस बयान के बाद सुप्रिया सुले की नाराजगी और INDIA ब्लॉक की बैठक से उनकी दूरी चर्चा में है.
शरद पवार की NCP के सभी सांसदों ने सुप्रिया सुले को फोन कर अपना समर्थन जताया है. सूत्रों के मुताबिक, सभी सांसदों ने एकमत से रुख अपनाते हुए कहा है कि शरद पवार और सुप्रिया सुले जो फैसला लेंगे, वही अंतिम होगा. सांसदों का कहना है कि पार्टी के भविष्य और आगे की रणनीति को लेकर दोनों जो भी निर्णय करेंगे, वे उसके साथ खड़े रहेंगे.



