Himachal Se: Vijay Shankar Announce Retirement: भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ी विजय शंकर ने शुक्रवार को इंडियन प्रीमियर लीग और घरेलू क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा करते हुए बताया कि नए अवसरों को तलाशने और अधिक क्रिकेट खेलने के उद्देश्य से ये फैसला किया है। बता दें कि घरेलू क्रिकेट से संन्यास लेने के साथ ही विजय शंकर के विदेशी टी20 लीग्स में खेलने के रास्ते भी खुल गए हैं। पूर्व ऑलराउंडर और ‘3D प्लेयर’ के नाम से फेमस विजय शंकर 2018 में भारतीय टीम के लिए डेब्यू किया था।

🙏🏻 pic.twitter.com/d7yxU1L70s
— Vijay Shankar May 22, 2026
विजय शंकर भारत के लिए 12 वनडे और 9 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुके हैं। विजय शंकर ने पोस्ट साझा करते हुए लिखा, ‘क्रिकेट मेरी जिंदगी है। मैंने 10 साल की उम्र में खेलना शुरू किया और 25 साल बाद, मैं खुद को बेहद भाग्यशाली और धन्य मानता हूं कि मुझे हर स्तर पर और उच्चतम स्तर पर खेलने का मौका मिला। देश का प्रतिनिधित्व करना हमेशा मेरे सबसे गर्व और खुशी के पलों में से एक रहेगा। मैंने नए अवसरों को तलाशने और अधिक क्रिकेट खेलने के लिए घरेलू क्रिकेट और आईपीएल से संन्यास लेने का फैसला किया है। जो मैं प्यार करता हूं उसे करने की अनुमति देने के लिए ‘धन्यवाद’ शब्द पर्याप्त नहीं है। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। मैं हमेशाहमेशा के लिए आप सभी का आभारी रहूंगा।’
खबर अपडेट की जा रही है…



