Bear Killed by Train in Umaria: मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के बाद अब उमरिया में ट्रेन से कटकर भालू की मौत का मामला सामने आया है. जानकारी के अनुसार, जिले के सामान्य वन मंडल अंतर्गत आने वाले घुनघुटी रेंज अंतर्गत मोर्चा फाटक और घुनघुटी स्टेशन के बीच भालू ट्रेन से कट गया और उसकी जान चली गई. टाइगर रिजर्व के वन्य जीव चिकित्सक और उच्च अधिकारियों को भालू के ट्रेन से कटकर मरने की जानकारी दे गई है.

घुनघुटी क्षेत्र में 14 निजी कोल कम्पनियों को कोल माइंस का आवंटन किया गया है. उनके द्वारा भारी मशीनों से काम चालू कर दिया गया है. मशीनों की आवाज सुनकर ही भालू दूसरी तरफ भागा और ट्रेन की चपेट में आ गया. अभी भालू का पोस्टमार्टम और अंतिम संस्कार नहीं किया गया है. टाइगर रिजर्व के वन्य जीव चिकित्सक और उच्च अधिकारियों के आने के बाद मृतक भालू का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा. इसके बाद उसका अंतिम संस्कार किया जाएगा.
एसडीओ वन दिगेन्द्र सिंह पटेल ने क्या बतााया?
3 एसडीओ वन दिगेन्द्र सिंह पटेल ने बताया कि घुनघुटी रेंज अंतर्गत मोर्चा फाटक और घुनघुटी स्टेशन के बीच कक्ष क्रमांक पी एफ 307 में भालू ट्रेन से कट गया और उसकी मौत हो गई. भालू की मौत के बारे में सूचना टाइगर रिजर्व के वन्य जीव चिकित्सक और उच्च अधिकारियों को दे दी गई है. उन्होंने वन्य जीव चिकित्सक और उच्च अधिकारियों के आते ही भालू का पोस्टमार्टम करवाकर अंतिम संस्कार किए जाने की बात कही है.
घुनघुटी क्षेत्र बनता जा रहा है वन्य जीवों का कब्रगाह
बताया जा रहा है कि टाइगर कॉरिडोर होने के बाद भी कोल कंपनियों को मंजूरी दी गई है, जिसके चलते घुनघुटी क्षेत्र वन्य जीवों का कब्रगाह बनता जा रहा है. बता दें कि इससे पहले बालाघाटसमनापुर रेल खंड पर धापेवाड़ा के सोनबीरी नाले के पास एक मादा भालू ट्रेन की चपेट में आ गई थी. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। पलक झपकते ही भालू का सिर उसके धड़ से अलग हो गया था और मौके पर ही उसकी मौत हो गई थी.
उमरिया से सुरेन्द्र त्रिपाठी की रिपोर्ट



