बेंगलुरु में राष्ट्रीय जांच एजेंसी को श्रीलंका मानव तस्करी मामले में बड़ी सफलता मिली है. एजेंसी ने लंबे समय से फरार चल रहे मुख्य आरोपी पुडुमदम इमरान को 13 नवंबर को बेंगलुरु अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से अरेस्ट कर लिया. NIA के अनुरोध पर आरोपी के खिलाफ इंटरपोल रेड नोटिस जारी किया गया था.
इसी आधार पर उसे विदेश में हिरासत में लिया गया और श्रीलंका से डिपोर्ट कर वापस भारत भेजा गया. बेंगलुरु एयरपोर्ट पर पहुंचते ही पहले से मुस्तैद NIA की टीम ने उसे दबोच लिया. एजेंसी अब आरोपी से पूछताछ कर इस अंतरराष्ट्रीय मानव तस्करी गिरोह से जुड़े दूसरे और लोगों का पता लगाने में जुट गई है.

Bengaluru | The National Investigation Agency arrested the absconding accused, Pudumadam Imran, at Bengaluru International Airport in connection with the Sri Lankan human trafficking case, following his detention on an INTERPOL Red Notice and repatriation by Sri Lankan authorities.
According to the NIA press release, Imran actively conspired to traffic Sri Lankan nationals to Canada on false promises of valid documentation, collecting money from victims’ families and routing funds via hawala channels to coaccused in India to facilitate their trafficking and confinement.
— ANI November 14, 2026
अवैध तस्करी की साजिश में था शामिल
NIA ने बताया कि आरोपी इमरान काफी समय से गिरफ्तारी से बचकर भाग रहा था. उसके खिलाफ ‘रेड नोटिस’ जारी होने के बाद श्रीलंका के अधिकारियों ने उसे वहां पकड़ लिया और भारत भेज दिया. भारत पहुंचते ही जांच एजेंसी ने उसे अपनी हिरासत में ले लिया.
NIA की जांच में सामने आया है कि इमरान श्रीलंका से लोगों की अवैध तस्करी करने की साजिश में शामिल था. उसने लोगों को सही कागजातों के साथ कनाडा भेजने का झूठा वादा किया था. आरोप है कि यात्रा का इंतजाम करने के नाम पर उसने पीड़ितों के परिवार और रिश्तेदारों से मोटी रकम भी वसूली थी.
जांच एजेंसी ने बताया कि आरोपियों ने लोगों की तस्करी करने और उन्हें कैद में रखने के लिए, हवाला के जरिए भारत में मौजूद अपने साथियों को पैसे भी भेजे थे. इस पूरे मामले का खुलासा तब हुआ, जब स्थानीय पुलिस ने पक्की खबर मिलने पर मंगलुरु के कुछ ठिकानों पर छापा मारा. वहां पुलिस को बिना किसी सही कागजात के रह रहे कई श्रीलंकाई नागरिक मिले. इसके बाद पुलिस ने आईपीसी , विदेशी अधिनियम और पासपोर्ट कानून की अलगअलग धाराओं में केस दर्ज किया.



