हुंडई ने अपनी पॉपुलर हैचबैक Grand i10 Nios खरीदने वालों को झटका दिया है. कंपनी ने इस कार के कुछ वेरिएंट की कीमतें बढ़ा दी हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस बार सबसे ज्यादा असर सीएनजी मॉडल पर पड़ा है. हालांकि, कार के सबसे सस्ते Era पेट्रोल वेरिएंट की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। नई कीमतें लागू भी कर दी गई हैं. ऐसे में अगर आप Grand i10 Nios खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो पहले इसके नए दाम जान लेना बेहतर होगा.

इन वेरिएंट पर बढ़े सबसे ज्यादा दाम

के Sportz CNG MT और Magna CNG MT वेरिएंट अब 6,000 रुपये महंगे हो गए हैं. वहीं, इसके बेस Era पेट्रोल MT वेरिएंट की कीमत पहले जितनी ही रखी गई है. इन दोनों के अलावा कार के बाकी सभी वेरिएंट की कीमतों में 4,700 रुपये का इजाफा किया गया है. कंपनी ने बढ़ी हुई कीमतें तुरंत लागू कर दी हैं. इस बदलाव के बाद Grand i10 Nios की एक्सशोरूम कीमत अब 5.60 लाख रुपये से शुरू होती है और टॉप वेरिएंट के लिए 8.09 लाख रुपये तक जाती है.

2030 तक आ सकती है नई Grand i10 Nios

आने वाले समय में Grand i10 Nios का नेक्स्ट जेनरेशन मॉडल भी ला सकती है. रिपोर्ट्स की मानें तो नई कार को भारत में 2030 तक लॉन्च किया जा सकता है. हालांकि, कंपनी ने अभी इसके डिजाइन और फीचर्स को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है.

माना जा रहा है कि नई Grand i10 Nios पहले के मुकाबले बड़ी हो सकती है. इसका साइज करीब 3.95 मीटर तक पहुंचने की उम्मीद है, जो मौजूदा i20 हैचबैक के बराबर होगा. नई कार में फीचर्स के मामले में भी कई बदलाव देखने को मिल सकते हैं. इसे ज्यादा आकर्षक बनाने के लिए इसमें Exter जैसे फीचर्स दिए जा सकते हैं. इसके अलावा, CNG AMT का ऑप्शन भी मिलने की उम्मीद है. इस तरह के गियरबॉक्स की मांग लगातार बढ़ रही है और आने वाले समय में यह ग्राहकों के बीच और लोकप्रिय हो सकता है.

Grand i10 Nios पर नवंबर में मिल रहा बड़ा फायदा

फिलहाल नई कीमतों के बीच मौजूदा Grand i10 Nios खरीदने वालों के लिए एक अच्छी खबर भी है. कंपनी नवंबर 2026 में इस कार पर शानदार डिस्काउंट दे रही है. Auto Punditz की रिपोर्ट के मुताबिक, पेट्रोल वेरिएंट पर ग्राहकों को 75 हजार रुपये तक के बेनिफिट मिल सकते हैं. हालांकि, सबसे सस्ते Era पेट्रोल वेरिएंट पर यह छूट 25 हजार रुपये तक सीमित है.

वहीं, CNG मॉडल खरीदने वालों को 70 हजार रुपये तक का फायदा मिल सकता है. दूसरी ओर, Hyundai ने कुछ महीने पहले ब्राजील में i20 का नेक्स्ट जेनरेशन मॉडल लॉन्च किया था. अब इसकी भारत में एंट्री को लेकर भी उम्मीदें लगाई जा रही हैं.

Hyundai Grand i10 Nios फीचर्स

इस कार में फीचर्स के तौर पर 6 एयरबैग्स, एंटीलॉक ब्रेकिंग सिस्टम के साथ EBD, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल , हिलस्टार्ट असिस्ट, रियर पार्किंग सेंसर और कैमरा, 8 इंच की टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, स्मार्टफोन कनेक्टिविटी , और वायरलेस फोन चार्जर,ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, रियर एसी वेंट्स, क्रूज कंट्रोल, पुशबटन स्टार्ट/स्टॉप, डैशकैम और इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल ओआरवीएम ,एलईडी डीआरएल , प्रोजेक्टर हेडलैंप, शार्क फिन एंटीना, और R15 डायमंडकट अलॉय व्हील्स मिलते हैं.