Friday, February 27, 2026
CrimeIndiaTrending

रो रहा था 2 महीने का मासूम, झन्ना गई मां. मुंह में कपड़ा ठूंस आंखों पर बांधी पट्टी, फिर चूल्हे में जलाकर मार डाला

रो रहा था 2 महीने का मासूम, झन्ना गई मां. मुंह में कपड़ा ठूंस आंखों पर बांधी पट्टी, फिर चूल्हे में जलाकर मार डाला
रो रहा था 2 महीने का मासूम, झन्ना गई मां. मुंह में कपड़ा ठूंस आंखों पर बांधी पट्टी, फिर चूल्हे में जलाकर मार डाला

हैदराबाद के बोवरामपेट इलाके से कलयुगी मां ने गुस्से में ऐसा कदम उठाया, जिससे जानकर आपकी भी रूह कांप जाएगी. उसने अपने ही दो महीने के कलेजे के टुकड़े की बेरहमी से हत्या कर डाली. दरअसल, बच्चे के लगातार रोने से वो इस कदर गुस्से में आई कि मासूम को लकड़ी के जलते चूल्हे में फेंक कर जिंदा जला दिया.

पुलिस के अनुसार, यह खौफनाक मंजर तब सामने आया जब बच्चे का पिता राजेंद्र सुबह काम से घर लौटा. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। उसने देखा कि उसकी पत्नी ममता बच्चे को चूल्हे की आग में जला रही थी. आरोपी महिला ने मासूम की चीखें दबाने के लिए उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया था और आंखों पर पट्टी बांध दी थी. जब तक पिता कुछ कर पाता, मासूम दम तोड़ चुका था.

मजदूरी करता है परिवार

मूल रूप से मध्य प्रदेश के रहने वाले ममता और राजेंद्र हैदराबाद के बोवरामपेट में एक अपार्टमेंट में चौकीदारी और मजदूरी का काम करते थे. मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे जब इस घटना की सूचना पुलिस को मिली, तो मौके पर पहुंचे अधिकारियों के भी रोंगटे खड़े हो गए. बच्चे का शव बेहद क्षत-विक्षत हालत में बरामद हुआ.

क्या मानसिक तनाव थी वजह?

पुलिस इस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है. शुरुआती पूछताछ में यह बात सामने आई है कि बच्चा काफी समय से रो रहा था, जिससे महिला मानसिक संतुलन खो बैठी. पुलिस यह भी जांच कर रही है कि क्या महिला पोस्टपार्टम डिप्रेशन (प्रसव के बाद होने वाला मानसिक तनाव) से जूझ रही थी, क्योंकि उसे बच्चे की देखभाल में कोई मदद नहीं मिल रही थी.

पुलिस की कार्रवाई

साइबराबाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी मां को हिरासत में ले लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह एक अत्यंत संवेदनशील और जघन्य मामला है, जिसकी गहनता से तफ्तीश की जा रही है.

me.sumitji@gmail.com

Leave a Reply